ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?

UB India News by UB India News
July 7, 2023
in पटना, बिहार
0
शिक्षा विभाग पर RJD-JDU में रार! क्या महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में 6 दलों की महागठबंधन की सरकार है. गठबंधन में शामिल दल एकता की बात करते हैं, लेकिन कई मुद्दों पर वो एक दूसरे का विरोध करते नजर आ रहे हैं. शिक्षा विभाग में जारी विवाद पर RJD और JDU अलग-अलग राय रख रही है. 2024 के चुनाव से पहले बिहार की सियासत में कई नए मोड़ आ रहे हैं. चुनावी शोर के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति भी चरम पर है. इस बीच सत्ताधारी महागठबंधन की सरकार में ऑल इज़ नॉट वेल वाले हालात बन रहे हैं. क्योंकि महागठबंधन के घटक दलों के बीच में असंतोष पनपने लगा है.

कुछ तो पक रहा है!
असंतोष की ये हवा नेताओं के साथ-साथ अधिकारियों तक पहुंचने लगी है. नतीजा मंत्री और अधिकारी के बीच रार, जिसका ताजा उदाहरण है बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच चल रही तनातनी है. इस विवाद में अब महागठबंधन भी दो फाड़ हो रही है. दरअसल केके पाठक के मामले पर जेडीयू प्रवक्ता सुनील कुमार का जो बयान सामने आया वो बताने को काफी था कि बिहार की महागठबंधन में बहुत कुछ पक रहा है.

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

JDU ने केके पाठक का किया समर्थन
शिक्षा मंत्री को लेकर JDU प्रवक्ता के बयान ने प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया है और बीजेपी इस तल्खी की चिंगारी को हवा देने में पीछे नहीं है. हालांकि एक तरफ बीजेपी है तो दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता, जिन्हें पार्टियों में चल रही आपसी तनातनी लोकतंत्र की खूबसूरती लग रही है. RJD के नेता हों या कांग्रेस के नेता, सभी एक सुर में कह रहे हैं कि छोटी-छोटी बातों पर इस तरीके का तकरार होना स्वाभाविक है. RJD के नेताओं को यह लग रहा है कि अधिकारियों और मंत्रियों के बीच में कोआर्डिनेशन रहना चाहिए. जिसकी कमी अभी दिख रही है, लेकिन फिर भी गठबंधन में ऑल इज वेल है.

गठबंधन में ऑल इज़ वेल!
बिहार में महागठबंधन सरकार भले ही दावा कर रही हो कि गठबंधन में ऑल इज़ वेल है, लेकिन मंत्री और अधिकारी के विवाद में JDU प्रवक्ता का बयान तो कुछ और ही कह रहा है. अब सवाल उठता कि हर संकट से पार पाने वाले नीतीश कुमार महागठबंधन में दो फाड़ की बयार को रोक पाएंगे या नहीं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
बीजेपी ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त

बीजेपी ने चार राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त

ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन?

ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend