ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के कई राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना, बिहार में मॉनसून पकड़ने लगी रफ्तार

UB India News by UB India News
June 25, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
देश के कई राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना, बिहार में मॉनसून पकड़ने लगी रफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के 20 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। इधर बिहार के कई जिलों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। राज्य के किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर नहीं गया है। सबसे ज्यादा पारा औरंगाबाद में रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में भी करीब दो डिग्री नीचे आया है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम बारिश की बात करें तो किशनगंज में सबसे ज्यादा बरसात हुई है। यहां शुक्रवार को 145.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ मानसून आज या कल में मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा। 29 जून तक मानसून राज्य के सभी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज मानसून के मुंबई पहुंचने की भी संभावना है। शनिवार सुबह मुंबई में बारिश हुई। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ में दाखिल हुआ।

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

वहीं, असम में बाढ़ से हालात अब भी खराब हैं। यहां 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारिश में 2 लोगों की जान जाने की भी खबर है। बिपरजॉय तूफान के चलते मानसून देश में देरी से पहुंचा था। लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म हो गया है, ऐसे में मानसून के तेजी से सभी राज्यों में पहुंचने की संभावना है।

राज्य में आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, रोहतास, वैशाली आदि जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और उत्तरी हिस्सों में कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका जताई गई है। मॉनसून के एक्टिव होने का सीधा असर पटना समेत 25 जिलों में अधिकतम तापमान नीचे गया है। बारिश की बात करें तो किशनगंज सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। मधुबनी के जयनगर, पश्चिम चंपारण के रामनगर, सुपौल के बीरपुर, सीतामढ़ी के सुरसंड, अररिया के फॉरबिसगंज में जोरदार बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य के उत्तरी सीमा बक्सर से होकर गुजर रही है। इसका असर पटना-गया आदि जिलों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के भी आसार हैं।

National अपडेट:

  • मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, महाराष्ट्र में अगले पांच दिन भारी बारिश की संभावना है।
  • दिल्ली में शनिवार को तापमान 30.4 डिग्री पहुंचा। यह इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। इसके चलते शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, चांदपुर, अमरोहा, मोरादाबाद शामिल हैं।

असम में बाढ़ से 4.89 लाख लोग, 4.27 लाख पशु प्रभावित
असम की स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, असम के 19 जिलों के 4.89 लाख लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं, जबकि 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू कर रिलीफ कैंप में भेजा है। कई लोगों ने सड़कों और ऊंचे मैदानी इलाकों पर भी बसेरा जमाया है।

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि बाढ़ के कारण 10 हजार 782 हेक्टेयर जमीन डूब गई है। जबकि, 4.27 लाख पालतू जानवर भी बाढ़ में प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में बाढ़ का पानी 213 सड़कों, 14 ब्रिज, खेतों की कई मेंढ, स्कूली इमारतें, सिंचाई की नहरों तक पहुंच गया है।

देश में कहां-कितनी बारिश का अनुमान…

नॉर्थ ईस्ट – असम, मेघालय, सिक्किम में अगले 5 दिन बारिश
मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 24 और 25 जून को भारी बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय और सिक्किम में 26 और 27 जून को अति भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी भारत- बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 25 जून तक आंधी आने की संभावना
देश के पूर्वी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में 24 और 25 जून को बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। इसके अलावा 26 जून को इन तीनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 24 से 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नॉर्थ वेस्ट- UP, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल में अगले तीन दिन बारिश
हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिन तक बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में 25 और 26 को भारी बारिश, जबकि उत्तराखंड में 26 जून तक तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जून के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।

मध्य भारत – MP, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 26 जून तक बारिश
मध्य प्रदेश में 23 जून को प्री-मानसून बारिश हुई। 24-25 जून को यहां मानसून के पहुंचने का अनुमान है। 26-27 जून को मानसून राजधानी भोपाल और 29 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून के छा जाने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 26 जून तक बारिश होगी। वहीं विदर्भ में 24 जून से शुरू होने वाली बारिश 26 जून तक चल सकती है।

दक्षिण भारत- तेलंगाना में मानसूनी बारिश, कर्नाटक में दो दिन होगी बारिश
देश के दक्षिणी राज्यों में अगले पांच दिन तेज बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में 24 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक और तेलंगाना में 26 जून तक बारिश की भविष्यवाणी की गई।

पश्चिमी भारत – महाराष्ट्र, गुजरात में 25 से 26 जून तक बारिश
देश के पश्चिमी राज्यों की बात करें तो, महाराष्ट्र और गुजरात में 25 और 26 जून को तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में 23 जून से शुरू हुई बारिश 26 जून तक जारी रह सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
महाबैठक की एकता में कैसे हो गई रार, कांग्रेस-केजरीवाल में कहां बिगड़ी बात?

महाबैठक की एकता में कैसे हो गई रार, कांग्रेस-केजरीवाल में कहां बिगड़ी बात?

वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है : रूसी राष्ट्रपति

वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है : रूसी राष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend