ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

27 जून को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन पटना – रांची वंदे भारत ट्रेन का

UB India News by UB India News
June 25, 2023
in खास खबर, पटना, परिवहन
0
बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंची,ट्रेन के ट्रायल रन की सफलता उपरान्त परिचालन की तारीख होगी निर्धारित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रेल मंत्रालय ने पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़ बाकी सभी छह दिन चलेगी। पटना से रांची जानेवाली वंदे भारत ट्रेन का नंबर- 22349 है। जबकि रांची से पटना आनेवाली ट्रेन का नंबर- 22350 है। यह रांची से शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 मिनट पर पटना पहुंचेगी।

ट्रेन रांची से पटना के बीच की दूरी 5 घंटा 50 मिनट तय करेगी। रेल मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन ने रेल मंत्रालय के पास वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल भेजा था तो इसमें हटिया से ट्रेन का परिचालन होना था, लेकिन मंत्रालय ने हटिया से ट्रेन परिचालन का निर्णय खारिज कर दिया और अब रांची से ही पटना के लिए ट्रेन खुलेगी और पटना से रांची तक ही आएगी। वंदे भारत ट्रेन का उदघाटन 27 जून को होगा। पीएम मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

6 घंटे में पूरी होगी दूरी
पटना से रांची के बीच की 385 क‍िमी की दूरी को तय करने में ट्रेन को 6 घंटे 15 म‍िनट का समय लगेगा. इस ह‍िसाब से ट्रेन की औसतन रफ्तार 61 किमी प्रति घंटा की होगी. सूत्रों का यह भी दावा है क‍ि ट्रेन के क‍िराये को लेकर भी बात फाइनल हो गई है. हालांक‍ि इसको लेक‍र भी अभी आध‍िकार‍िक ऐलान नहीं क‍िया गया है. पटना से रांची के सफर के ल‍िए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास में 1,760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये का भुगतान करना होगा.

ट्रेन के क‍िराये में कैटर‍िंग की राश‍ि नहीं जोड़ी गई है. यात्री अगर चाहे तो अपनी इच्‍छा के अनुसार भुगतान करके खाने या नाश्‍ते का ऑर्डर कर सकते हैं. ट्रेन में दो लोको पायलट के साथ 530 यात्रियों की यात्रा करने की क्षमता होगी. ट्रेन 128 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आपको बता दें फ‍िलहाल देशभर में अलग-अलग रूट पर 18 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं. पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 2019 में नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर किया गया था.

वहीं, पटना-रांची रूट के बाद बिहार के सीमांचल से यूपी के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव आया है। इसका फायदा कटिहार, अररिया, पूर्णिया के अलावा बिहार के अन्य जिलों के लोगों को मिलेगा। रेलवे बोर्ड जल्द ही कटिहार से वाराणसी के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने पर मुहर लगा सकता है। कटिहार से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत के विशेष रैक का भी अप्रूवल मिल चुका है। चर्चा कि संबंधित कोच जल्द ही कटिहार को उपलब्ध कराया जाएगा। रैक मिलने के बाद ही संबंधित ट्रेन के विभिन्न कोचों से संबंधित ट्रायल किया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
रूस में गृह युद्ध जैसे हालात , तख्तापलट की कोशिश? वैगनर आर्मी का दावा- देश को जल्द नया राष्ट्रपति मिलेगा

रूस में गृह युद्ध जैसे हालात , तख्तापलट की कोशिश? वैगनर आर्मी का दावा- देश को जल्द नया राष्ट्रपति मिलेगा

अमेरिका की “ऐतिहासिक” यात्रा के बाद पीएम मोदी अपनी पहली दो दिवसीय मिस्र की यात्रा पर काहिरा पहुंचे

अमेरिका की "ऐतिहासिक" यात्रा के बाद पीएम मोदी अपनी पहली दो दिवसीय मिस्र की यात्रा पर काहिरा पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend