ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्री पद से इस्तीफे के बाद महागठबंधन में महासंग्राम

UB India News by UB India News
June 14, 2023
in पटना, बिहार
0
मंत्री पद से इस्तीफे के बाद महागठबंधन में महासंग्राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद महागठबंधन में महासंग्राम छिड़ गया है। जेडीयू ने सीधे शब्दों में कह दिया है कि मांझी गठबंधन में रहे या नहीं रहें इससे सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। संतोष सुमन के इस्तीफा सौंपने के बाद मंत्री विजय चौधरी उनका इस्तीफा लेकर सीएम आवास पहुंचे हैं। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं। सभी की सीएम आवास में बैठक चल रहा है।

23 तारीख को पटना में विपक्षी एकता की बैठक है। इसमें 18 पार्टियां शामिल हो रही हैं। उसके पहले जीतन राम मांझी के बेटे के इस्तीफा होना बड़ी बात है। जदयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हमारे नेता ने जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था।  संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद मंत्री लेसी सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो एक वक्त में अपनी कुर्सी तक जीतन राम मांझी को सौंप दी थी. इससे बड़ा सम्मान किसी और के लिए क्या ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि संतोष सुमन के इस्तीफे से महागठबंधन के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. ऐसे लोग पार्टी में आते जाते रहते हैं.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

मंत्री जमा खान ने कहा – छोटी मोटी  बातें होते रहती हैं

उन्होंने कहा कि संतोष सुमन पार्टी में रहे या ना रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 2024 में लोक सभा चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में कई लोग महागठबंधन में शामिल होंगे. वहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा है कि हमारा परिवार 7 लोगों का है और बड़े परिवार में छोटी मोटी बातें होते रहती हैं. हम इस पर बैठकर बातचीत कर लेंगे, लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने ने भी ये इशारों में कह दिया है कि ये छोटी मोटी बात है पार्टी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है.

वहीं, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। यह हम पार्टी का फैसला है कि वह कैबिनेट में नहीं रहेंगे। लोग कई तरह की बात करते रहते हैं। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। शक्ति यादव ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम के बारे में कहा कि वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।

महागठबंधन में अनदेखी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोग हटते हैं तो अनदेखी का आरोप लगाते हैं। अब तक कैबिनेट में थे तो अनदेखी नहीं हो रही थी क्या? जन्नत का रास्ता किसने-किसको दिखाया है, ये हम नहीं जानते हैं क्या?

संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद बोली बीजेपी

संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद बोली बीजेपी, कहा- जीतन राम मांझी कद्दावर नेता, सोच समझकर लेते हैं फैसला, उनके बेटे ने नीतीश सरकार से इस्तीफा दिया। जीतन राम मांझी किसी के दबाव में आने वाले नेता नहीं हैं। जीतन राम मांझी ने अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कई सवाल उठाए। नीतीश सरकार ने उनकी बातों को अनदेखा किया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
बीजेपी के लोग अलग तरीके की रहे हैं पढ़ाई

बीजेपी के लोग अलग तरीके की रहे हैं पढ़ाई

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, नेपाल में था भूकंप का केंद्र

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend