बिहार में नगर निकाय चुनाव में आज फैसले का दिन है। 805 पदों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है, इसी बीच कई सीटों पर रिजल्ट भी सामने आ चुके हैं। सीतामढ़ी, गोपालगंज समेत कई जिलों से रिजल्ट सामने आए हैं। 31 जिलों में शुक्रवार को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव आज सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। इसके लिए राज्यभर में 58 केंद्र बनाए गए हैं। काउंटिंग में वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पदों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पटना, सीतामढ़ी, गया, बक्सर समेत कई जिलों में शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।
-
किशनगंज: पौआखाली को मिला मुख्य और उप मुख्य पार्षद, जानिए किसने दर्ज की जीतकिशनगंज के नवगठित नगर पंचायत पौआखाली को मिला मुख्य और उप मुख्य पार्षद। मुख्य पार्षद में फौजिया (पति लल्लू मुखिया) ने जीत दर्ज की है, वहीं नोसेबा बनीं उप मुख्य पार्षद।
-
किशनगंज के पौआखाली नगर पंचायत चुनाव के नतीजे, जानिए कहां किसने मारी बाजीकिशनगंज के पौआखाली नगर पंचायत में कई सीटों के नतीजे आ गए हैं। वार्ड नम्बर 1 से आमना खातून की जीत हुई है, वार्ड नम्बर 2 से रूबी परवीन की जीत, वार्ड नम्बर 3 से सहरुन निशा, वार्ड नम्बर 4 से नफीस आलम रहमान, वार्ड नम्बर 5 से जमीला खातून रहमान की जीत, वार्ड नम्बर 6 से अफसाना बेगम की जीत, वार्ड नम्बर 7 से गोदा लाल राय जीते, वार्ड नम्बर 8 से संतोष कुमार दास, वार्ड नम्बर 9 से रहीमा खातून, वार्ड नम्बर 10 से सलमान, वार्ड नम्बर 11 से संजीदा खातून की जीत।
-
गया नगर निगम के 2 वार्ड में उपचुनाव परिणाम आया, जानिए कहां कौन जीतागया नगर निगम के 2 वार्ड में उपचुनाव परिणाम आ गया है। गया नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से दीपक चंद्रवंशी और वार्ड नंबर 26 से गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने चुनाव जीत लिया है। मोहन श्रीवास्तव के समर्थकों ने माला पहनाकर और फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया है।
-
गोपालगंज के हथुआ नगर पंचायत चुनाव में आए नतीजे, जानिए कहां किसने दर्ज की जीतगोपालगंज के हथुआ नगर पंचायत चुनाव में अपडेट सामने आया। उप चेयरमैन उम्मीदवार सोनम चावला की पत्नी ममता देवी 370 मतों से चुनाव जीती। गोपालगंज में ही हथुआ नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैन पद की उम्मीदवार मुन्ना किन्नर की बहू किरण देवी चुनाव जीती।
-
सुरसंड के मुख्य पार्षद के पद पर मतों की गिनती पूरी, पप्पू कुमार चौधरी ने दर्ज की जीतबिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। सीतामढ़ी में नगर पंचायत सुरसंड के मुख्य पार्षद के पद पर मतों की गिनती पूरी, पप्पू कुमार चौधरी 1665 मतों के अंतर से जीते। दूसरे स्थान पर ओमप्रकाश झा रहे। दोनों को क्रमश 6505 और 4840 मत मिले हैं।
-
बक्सर: बाजार समिति कैंपस में काउंटिंग जारीबक्सर जिले के डुमरांव नगर परिषद और इटाढ़ी नगर पंचायत उपचुनाव की काउंटिंग चल रही है। डुमरांव नगर परिषद में मुख्य पार्षद के लिए 16 उप मुख्य पार्षद के लिए 19 और वार्ड पार्षद के लिए 243 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, इटाढ़ी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के चारकोप मुख्य पार्षद के लिए 111 और वार्ड पार्षद के लिए 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बाजार समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।
-
गोपालगंज में हथुआ नगर पंचायत चुनाव की काउंटिंग शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंगबिहार के गोपालगंज में हथुआ नगर पंचायत चुनाव की काउंटिंग शुरू। थावे डायट सेंटर पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है मतों की गणना। सुबह 08 बजे से शुरू हुई मतगणना। सूबे के 805 पदों पर जनता का फैसला आज।