ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो यह अच्छी बात है तो कुछ बिहार के लिए ध्यान दें

UB India News by UB India News
June 9, 2023
in पटना, राजद
0
प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो यह अच्छी बात है तो कुछ बिहार के लिए ध्यान दें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई है. पीएम मोदी संभावित बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फिर से बड़ी मांग की है. तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो यह अच्छी बात है. कोई भी कहीं भी आ-जा सकता है, वे तो प्रधानमंत्री हैं. अगर प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो कुछ बिहार के लिए ध्यान दें. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें. विशेष पैकेज देने की घोषणा करें. आपको बता दें कि बीजेपी की ओर से बिहार में 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. उसके तहत कई जिलों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं. वहीं, जून में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर आ सकते हैं.

JDU-कांग्रेस ने किया समर्थन

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

वहीं, इस मामले में JDU MLC नीरज कुमार ने कहा कि पीएम ने खुद वादा किया है. विकास दर में NDA हो या UPA बिहार ने अपनी पात्रता सिद्ध की है. विकसित राज्य आगे रहेंगे और हम पीछे रहेंगे. इसके लिए क्या हम गुनाहगार हैं. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि बिहार के सभी दलों की ये मांग है. बीजेपी के लोगों की भी मांग थी. बीजेपी वाले पीएम मोदी से मांग करें. क्योंकि 9 साल में उन्होंने कुछ नहीं किया.

विशेष राज्य के लिए शर्त

  • दुर्गम इलाकों वाला पर्वतीय भू-भाग हो राज्य
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हो राज्य का हिस्सा
  • प्रति व्यक्ति आय और गैर कर राजस्व काफी कम हो
  • राज्य में आधारभूत ढांचे का अभाव हो
  • राज्य में जनजातीय आबादी की बहुलता हो
  • आबादी का घनत्व काफी कम हो
  • पिछड़ापन, भौगोलिक स्थिति, सामाजिक समस्याएं भी आधार

कब किसे मिला विशेष राज्य का दर्जा ?

  • 1969-1974 में असम, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड को दर्जा
  • 1974-1979 में हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा
  • 1990 वार्षिक योजना में अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम को मिला दर्जा
  • 2001 में उत्तराखंड को मिला विशेष राज्य का दर्जा

सामान्य राज्य और विशेष राज्य का अंतर

  • सामान्य राज्य को केंद्र से वित्तीय सहायता में 70% कर्ज, 30 % मदद
  • विशेष राज्य को केंद्र से वित्तीय सहायता में 10% कर्ज, 90% मदद
  • विशेष राज्य को उत्पाद, सीमा शुल्क, आय कर, बिक्री कर, कॉर्पोरेट टैक्स में छूट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए

चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए

‘नरेंद्र मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे’

'नरेंद्र मोदी 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend