ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर में ,आर्थिक वृद्धि दर सिर्फ 0.29 फीसदी

UB India News by UB India News
June 10, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर में ,आर्थिक वृद्धि दर सिर्फ 0.29 फीसदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. पिछले डेढ़ साल से चले आ रहे आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते इस पड़ोसी मुल्क की इकोनॉमी की हालत बद से बदतर हो गई है. हालात ये हो गए हैं कि पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर सिर्फ 0.29 फीसदी और मुद्रास्फीति की दर के लगभग 29 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है.

यह संभावना खुद पाकिस्तान सरकार ने जताई है. जून 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद में 0.29% की वृद्धि दर्ज करने की संभावना है. गुरुवार को जारी देश के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है, जो पिछले साल निर्धारित 5% के लक्ष्य से काफी नीचे है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

पाकिस्तान में रिकॉर्ड महंगाई
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को रिकॉर्ड महंगाई और पिछले साल विनाशकारी बाढ़ से आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाली महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता पाने में भी यब मुल्क नाकाम रहा. वित्त मंत्री इशाक डार ने वार्षिक रिपोर्ट पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 0.29% सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि एक “यथार्थवादी उपलब्धि” थी. कृषि में 1.55 फीसदी, उद्योग में 2.94 फीसदी और सर्विस सेक्टर में जीडीपी ग्रोथ रेट 0.86 फीसदी रही. सर्वेक्षण में पाया गया कि मई 2023 तक की अवधि के लिए औसत वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति की दर 29.2% दर्ज की गई. हालांकि, चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का लक्ष्य 11.5 फीसदी रखा गया था.

ग्लोबल और घरेलू कारणों से बढ़ी मुश्किलें
पाकिस्तान में अप्रैल और मई में देश की मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जो एशिया में भी सबसे अधिक थी. पाकिस्तान सरकार के इस आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में महंगाई के बड़े कारणों में अंतरराष्ट्रीय वस्तुओं की कीमतों, ग्लोबल सप्लाई चैन में परेशानी, बाढ़ से फसलों को नुकसान, गिरती मुद्रा, और देश में राजनीतिक अनिश्चितता शामिल हैं.

पाकिस्तान में अप्रैल तक वित्तीय वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.6% था, इसमें पिछले साल की तुलना में ( 4.9%) मामूली रूप से सुधार हुआ है. पाकिस्तान में जारी मुश्किल आर्थिक हालाता की एक बड़ी वजह विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट भी है. इस देश के पास अब मुश्किल से 1 महीने के आयात के लिए पैसा बचा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
विपक्षी दलों की बैठक की नई तारीख का ऐलान , पटना में 23 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक

कांग्रेस युक्त गठबंधन से कांग्रेस को परहेज क्यों है?

महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम पर माहौल को कौन बिगाड़ रहा है?

महाराष्ट्र में औरंगजेब के नाम पर माहौल को कौन बिगाड़ रहा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend