ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मार डालने का कोई पछतावा नहीं……….

UB India News by UB India News
May 30, 2023
in अपराध, खास खबर
0
मार डालने का कोई पछतावा नहीं……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

16 साल की साक्षी का दिल्‍ली में सरेआम बर्बरता से कत्ल कर दिया गया। आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त में है। मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इधर, शाहबाद डेयरी इलाके में पीड़िता के घर पर मातम है। साक्षी के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है… जो बेटी सुनहरे भविष्य का सपना देख रही थी, अचानक एक दरिंदे ने उसे छीन लिया। बार-बार मीडिया से बात में यही कहते हैं कि ‘दरिंदे को फांसी होनी चाहिए।’ जैसा इस देश में अमूमन हर जघन्य अपराध के साथ होता है, साक्षी हत्याकांड पर भी सियासी रोटियां सेंकी जाने लगी हैं।

दिल्‍ली में हैवानियत का वीडियो देख प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए, साक्षी हत्याकांड पर बीजेपी MP का दावा​

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बीजेपी सांसद हंस राज हंस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हत्‍याकांड का वीडियो देखा और भावुक हो गए। हंस ने दावा किया कि पीएम ने गृह मंत्रालय को हुक्‍म दिया और HM ने दिल्‍ली पुलिस को। बीजेपी के कई नेता हत्याकांड के पीछे ‘लव जिहाद’ को वजह बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता केंद्रीय गृह मंत्रालय और एलजी पर हमलावर हैं जिनके मातहत दिल्‍ली पुलिस आती है। मृतका के घर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

जब वीडियो देखा तो कोई भी जिसका दिल धड़कता है… जिसकी अपनी बेटी है… इसलिए तो प्रधानमंत्री जी तो खुद इतना भावुक हो गए… बेटियों का तो खबर भी ऐसी नहीं सुन सकते। उन्‍होंने हुक्‍म किया। गृह मंत्री साहब ने हुक्‍म किया…
हंस राज हंस, बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद ने की साहिल को फांसी देने की मांग
मंगलवार को बीजेपी सांसद हंस राज हंस शाहबाद डेयरी में साक्षी के घर पहुंचे। उसके माता-पिता से मिले और उन्हें 1 लाख रुपये का चेक सौंपा। आरोपी साहिल को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए हंस ने कहा कि ‘हम सियासत के अलावा बेटे-बेटियों वाले बच्‍चे हैं… हमारी भी औलाद हैं… जब वीडियो देखा तो कोई भी जिसका दिल धड़कता है… जिसकी अपनी बेटी है… इसीलिए प्रधानमंत्री जी तो खुद इतने भावुक हो गए… उन्होंने हुकुम किया… गृह मंत्री साहब ने हुकुम किया।’

केजरीवाल बोले, साहिल को सजा दिलाने के लिए वकील करेंगे
दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी पर ठीकरा फोड़ा। एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि ‘LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’ मंगलवार को केजरीवाल ने मीडिया के सामने कहा, ‘ये बहुत दर्दनाक हादसा है और उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। आरोपी (साहिल) को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट में बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देंगे।’

‘प्यार के झांसे में फंसाकर लेते हैं जान’
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, ‘कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे। समाज के सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है। वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी। आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लड़कों को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें।’

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा, ‘हमने इस मामले में संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना की पूरी जानकारी मांगी है… इस तरह से लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाकर उनका दैहिक शोषण करना या उनकी जान लेना कोई नई बात नहीं है। इस तरह की कई घटनाओं में हमने देखा कि लड़कियों को बरगला कर उनका दैहिक शोषण करना, ये एक योजना के तहत किया जाता है। इसके पीछे बाहरी ताकतें लगी हुई हैं।’

फट गया था साक्षी का सिर, पिता ने कहा- साहिल को फांसी दो!
शाहबाद डेयरी हत्याकांड में शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बताती है कि साक्षी को 16 बार चाकू मारा गया। किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद उसका सिर फट गया। पुलिस विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साक्षी के पिता ने कहा कि ‘मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
ढ़ संकल्प के साथ अदाणी ग्रुप ने लॉन्च किया नया ऐड कैम्पेन – ‘हम करके दिखाते हैं’

ढ़ संकल्प के साथ अदाणी ग्रुप ने लॉन्च किया नया ऐड कैम्पेन - 'हम करके दिखाते हैं'

मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस डेलिगेशन, बीजेपी पर लगाया- ‘ध्रुवीकरण का आरोप

मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस डेलिगेशन, बीजेपी पर लगाया- 'ध्रुवीकरण का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend