ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस डेलिगेशन, बीजेपी पर लगाया- ‘ध्रुवीकरण का आरोप

UB India News by UB India News
May 31, 2023
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर हिंसा को लेकर राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस डेलिगेशन, बीजेपी पर लगाया- ‘ध्रुवीकरण का आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर (Manipur) में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) के नेतृत्व में एक डेलिगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मिला और राज्य में शांति बहाली की मांग की. इस दौरान कांग्रेस के मणिपुर के तमाम नेता उसके साथ थे. डेलिगेशन ने राष्ट्रपति को चार पन्ने की रिपोर्ट सौंपी. कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) की ध्रुवीकरण की राजनीति को लेकर मणिपुर जल रहा है. मणिपुर में  3 मई से हिंसा हो रही है और बीजेपी को इसकी कोई परवाह नहीं है. क्योंकि बीजेपी का सारा ध्यान कर्नाटक चुनाव में था. कांग्रेस डेलिगेशन ने 12 प्वाइंट्स में एक्शन प्लान बनाकर राष्ट्रपति को सौंपा है, जिसको फॉलो कर राज्य में हिंसा को रोका जा सकता है. राष्ट्रपति भवन में भारत के माननीय राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने AICC मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया.

Shri Mallikarjun Kharge, President, Indian National Congress along with a delegation of party leaders called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/uYKeBbHoXc

— President of India (@rashtrapatibhvn) May 30, 2023

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

कांग्रेस ने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह थे, तब मणिपुर में ऐसा नहीं होता था. आज मणिपुर के हालात से आप वाकिफ हैं. ऐसा पहले कभी इतिहास में नहीं हुआ है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.  मैंने सुना कि आज भी दो लोगों की मौत हुई है. मुझे नहीं पता कि बीजेपी का छिपा हुआ एजेंडा क्या है.

मणिपुर के दौरे पर हैं गृह मंत्री अमित शाह
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं. अगले कुछ दिनों तक गृह मंत्री यहीं रुकेंगे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अलग-अलग पक्षों और सिविल सोसाइटी संस्था के लोगों से भी मिलेंगे. बैठक में राज्य में जारी हिंसा को रोकने को लेकर चर्चा होगी. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह कुछ हिंसा प्रभावित इलाक़ों का दौरा भी कर सकते हैं. कल उन्होंने मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक भी की थी. रविवार को ही ताज़ा हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और बारह लोग घायल हो गए.

मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को पुणे में कहा कि राज्य में हालात सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

जनरल चौहान ने कहा- राज्य में हिंसा दो जातियों के बीच संघर्ष का परिणाम है और इसका उग्रवाद से कोई लेना-देना नहीं है। यह कानून-व्यवस्था का मामला है। हम राज्य सरकार की मदद कर रहे हैं।

28 मई को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया था कि राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद पुलिस एनकाउंटर में 40 लोग मारे गए हैं। CM ने इन्हें मिलिटेंट बताया था।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि हिंसा में शामिल मिलिटेंट आम नागरिकों के खिलाफ एम-16, एके-47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अमित शाह इंफाल में, 1 जून तक यहीं रहेंगे
गृह मंत्री अमित शाह 29 मई को मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। वे यहां 1 जून तक रहेंगे। देर रात उन्होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस बैठक में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ तपन डेका मौजूद थे।
मंगलवार सुबह अमित शाह ने अफसरों और सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। गृह मंत्री अगले 1 जून तक कई राउंड की सुरक्षा बैठकें करेंगे। इससे पहले दिन में मणिपुर सरकार ने राज्य में हिंसा को लेकर फेक न्यूज फैलाने वालों पर राजद्रोह का केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
अभी नहीं तो कभी नहीं … 12 जून को पटना में जुटेंगे बिपक्ष

अभी नहीं तो कभी नहीं ... 12 जून को पटना में जुटेंगे बिपक्ष

भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट जारी , FY24 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने की उमीद

भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना रिपोर्ट जारी , FY24 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने की उमीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend