ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ई कौन है बाबा बागेश्वर? कभी मैंने उन्हें देखा नहीं? क्या है वो…हमको नहीं मालूम………..

UB India News by UB India News
May 11, 2023
in अध्यात्म, खास खबर, पटना, भाजपा
0
ई कौन है बाबा बागेश्वर? कभी मैंने उन्हें देखा नहीं? क्या है वो…हमको नहीं मालूम………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर सियासत हो रही है। महागठबंधन के नेता विरोध कर रहे हैं तो भाजपा के नेता समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आरा से बीजेपी के सांसद आरके सिंह ने कहा- ई कौन है बाबा बागेश्वर? कभी मैंने उन्हें देखा नहीं? क्या है वो…हमको नहीं मालूम।

केंद्रीय मंत्री का पार्टी लाइन से अलग बयान चर्चा में है, क्योंकि बिहार के ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विन चौबे बाबा के समर्थन में बयान दे चुके हैं।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

दरअसल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर हो रहे विरोध पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा वह किसी बागेश्वार बाबा को नहीं जानते हैं। उन्हें ऐसे किसी बाबा के बारे में जानकारी नहीं है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आने वाले हैं। इसके पहले बिहार में बाबा पर जमकर राजनीति हो रही है। सबसे पहले तेज प्रताप यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसका विरोध किया। फिर भाजपा नेता समर्थन में उतर आए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा किसी में दम है तो रोक कर दिखाए तो वहीं अश्विनी चौबे ने कहा अगर हिम्मत है तो लालू प्रसाद बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जेल में बंद कर दिखाएं।

तेज प्रताप ने मंगलवार को फिर बाबा पर साधा निशाना

लालू यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री देशद्रोही है, वो डरपोक है। वे माफी मांगे। बाबा बागेश्वर धाम के लोग मेरे पास आकर मुझसे माफी मांग रहे हैं। मेरे दरवाजे पर आ रहे हैं। उसका वीडियो मेरे पास है। जल्द ही वो वीडियो रिलीज करूंगा।

इससे पहले भी तेज प्रताप ने चेतावनी दी थी। कहा था कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने के लिए आएंगे तो हम पटना एयरपोर्ट पर उनका घेराव करेंगे। हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई भाई। हमारी ताकत भी शास्त्री देख लेंगे। मेरी पूरी सेना तैयार है। वे लोग भूल रहे हैं कि बिहार में किसकी सरकार है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री 12 को पटना आएंगे। पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर में 13 से 17 मई तक उनका प्रवचन चलेगा। इसी दौरान 15 मई को वो अपना दरबार लगाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान दोषी करार, 8 दिन की NAB रिमांड पर भेजा गया

तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान दोषी करार, 8 दिन की NAB रिमांड पर भेजा गया

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म , शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म , शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend