ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म , शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज

UB India News by UB India News
May 11, 2023
in खास खबर, दक्षिण भारत
0
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म , शाम 5 बजे तक 65.69% मतदान दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है। यहां 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 8.26% वोट पड़ चुके हैं।चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक में पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कर्नाटक चुनाव में इस बार तमाम पार्टियों के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है. राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे और कई दिग्गज मैदान में हैं.

आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज और नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने से पहले शिकारीपुर के हुच्चाराया स्वामी मंदिर और राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन किए। वर्तमान मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने हुबली के हनुमान मंदिर और कावेरी के गायत्री मंदिर में पूजा की।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजयनगर में पोलिंग बूथ में वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हम तो हमेशा ही बजरंगबली की पूजा करते हैं, हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, पर कांग्रेस चुनाव के वक्त हनुमान भक्त बन जाती है। कर्नाटक तो हनुमान जी की जन्मथली है। यहां आकर कांग्रेस तो अपने मेनिफेस्टो में बजरंगदल को बैन करने की बात कर रही है। बेवकूफी का उदाहरण इससे ज्यादा कुछ नहीं हो सकता।

अभिनेता प्रकाश राज शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन में मतदान के लिए पहुंचे।
अभिनेता प्रकाश राज शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन में मतदान के लिए पहुंचे।

बड़े अपडेट्स…

  • बेंगलुरु में मतदान करने के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट करना है। चुनाव वह जगह है, जहां आपके पास फैसला करने का अधिकार होता है।
  • कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने चुनाव शुरू होने से पहले अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराया स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज बड़ी संख्या में मतदान का समय है। राज्य के लोगों ने फैसला किया है कि वे एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह कर्नाटक के लोगों से विशेषकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने दावा किया है कि चित्तपुर विधानसभा के चमनूर गांव के एक पोलिंग बूथ में वोटिंग रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि यहां के प्रिसाइडिंग ऑफिसर लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए उकसा रहे हैं।
  • बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा विधायक तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बजरंग बली की जन्मभूमि कर्नाटक 13 मई को सभी सवालों के जवाब दे देगी। डीके शिवकुमार और कांग्रेस पार्टी LPG सिलेंडर्स की पूजा कर रहे हैं, उसका हम स्वागत करते हैं। हमें खुशी है कि कांग्रेस किसी तरह की पूजा तो कर रही है।
  • कर्नाटक मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि भ्रष्टाचार में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है कि कई लोग तो जमानत पर बाहर हैं। पूर्व सीएम समेत कई लोगों के खिलाफ लोकायुक्त के पास 60 से ज्यादा केस दर्ज कराए गए हैं।
  • बजरंग दल को बैन करने के सवाल पर जगदीश शेट्‌टार ने कहा कि ये कोई सवाल ही नहीं है। अगर कोई संस्था संविधान के खिलाफ कााम करती है तो उसे बैन करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, न कि राज्य सरकार के पास।

पंजाब की एक लोकसभा सीट के लिए मतदान के साथ आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मेघालय की चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. उत्तर प्रदेश की स्‍वार और छानबे, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. वहीं, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर भी सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया. स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है. छानबे सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है.

पंजाब की जालंधर सीट पर उपचुनाव
जालंधर सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस साल जनवरी में जालंधर के फिल्लौर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. इस सीट पर आप, भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के साथ चतुष्कोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है, जो दलितों के गढ़ में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं. इस सीट पर मैदान में उतरने वालों में कांग्रेस की करमजीत कौर( संतोख चौधरी की पत्नी), पूर्व विधायक सुशील रिंकू, जिन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी, और दलित सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल, जिन्होंने शिरोमणि अकाली दल छोड़, बीजेपी का दामन थाम लिया था.

यूपी में स्‍वार और छानवे पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की स्‍वार और छानबे सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी समाजवादी पार्टी के बीच आमना-सामना है. हालांकि, परिणामों का विधानसभा के गठन पर कोई प्रारंभिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यह अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले विजेता के लिए मनोबल बढ़ाने वाला होगा. मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, जबकि कांग्रेस ने केवल छनबे में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है. स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है. छानबे सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है. समाजवादी पार्टी ने स्वार सीट से अनुराधा चौहान और अपना दल (सोनेलाल) ने शफीक अहमद अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. उधर, छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को मैदान में उतारा है, तो सपा ने कीर्ति कोल को मैदान में उतारा है.

मेघालय के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव
मेघालय में सोहियोंग में मतदान चल रहा है, जहां 27 फरवरी को राज्य के बाकी हिस्सों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह की मृत्यु के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी. लिंगदोह की मृत्यु के कारण सोहियोंग का मतदान स्थगित कर दिया गया था. मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यहां 3,328 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा, जिनमें से 1,100 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. खरकोनगर ने कहा कि इस सीट पर 34,000 से अधिक मतदाता हैं.

ओडिशा में झारसुगुडा विधानसभा उपचुनाव
ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया. अधिकारियों ने बताया कि यहां 253 मतदान केंद्रों पर 2,21,070 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं. मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा. झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने कहा कि संवेदनशील चिह्नित किये गये बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है. विधायक और राज्य के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की गत 29 जनवरी को हत्या के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था. उपचुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. बीजद ने दास की बेटी दीपाली दास को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने तांकाधर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के टिकट पर दिवंगत विधायक बीरेन पांडेय के बेटे तरुण पांडेय किस्मत आजमा रहे हैं. सभी प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं.

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
राजस्थान को PM मोदी ने दी 5,500 करोड़ की सौगात, बोले- राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास

राजस्थान को PM मोदी ने दी 5,500 करोड़ की सौगात, बोले- राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास

कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े में इस बार बीजेपी भी कूद पड़ी

कांग्रेस के अंदरूनी झगड़े में इस बार बीजेपी भी कूद पड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend