ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गहलोत की गुगली……..

UB India News by UB India News
May 9, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
गहलोत की गुगली……..

RELATED POSTS

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुगली से भाजपा राज्य में असहज स्थिति में आ गई है। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे और एक अन्य भाजपा विधायक पर कांग्रेस की सरकार बचाने की बात कहकर गहलोत ने सियासी रोटी पलट दी। गहलोत की इस गुगली का जवाब फिलवक्त भाजपा को नहीं सूझ रहा है। ज्ञातव्य है कि गहलोत ने रविवार को यह बयान देकर सनसनी फैला दी कि २०२० में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने मेरी सरकार बचाने में मदद की थी। गहलोत ने साथ में अपनी ही पार्टी के सचिन पायलट को घेरने की कोशिश की। गहलोत के इस विस्फोटक बयान को खारिज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से कुछेक महीने पहले भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार और कांग्रेस में दमदारी के साथ मौजूद सचिन पायलट की निष्ठा को सार्वजनिक कर दोनों नेताओं को नैतिक तौर पर कमजोर करने का सोचा–समझा रास्ता चुना है। गहलोत को इस बात का ड़र बखूबी है कि आसन्न चुनाव उनके लिए आसान नहीं होगा। सचिन पायलट ने जिस तरह से उनके खिलाफतलवार खींच रखी है‚ उससे उनका खेल कमजोर पड़़ सकता है। यही वजह है कि उन्होंने ऐन वक्त पर वसुंधरा और पायलट को बे–पर्दा करने वाली रणनीति अपनाई। हालांकि गहलोत के इस दांव पर वसुंधरा ने सिर्फ इतनी टिप्पणी की कि २०२३ के चुनाव में होने वाली हार से ड़र कर वह झूठ बोल रहे हैं। मगर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसा बयान गहलोत ने एक ही झटके में वसुंधरा की पार्टी में मजबूती और निष्ठा को कमजोर कर दिया। गहलोत यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर उस वक्त सरकार गिराने के वास्ते कांग्रेस के बागी विधायकों को १०–२० करोड़़ देने के बेहद गंभीर आरोप भी जड़़ दिए। साफ है कि गहलोत अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से आमने–सामने की लड़़ाई की शुरुआत भी कर दी है। साथ ही कांग्रेस आलाकमान की नजर में भाजपा की पहली पांत के नेताओं के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने की ताकत भी दिखा दी। देखना है‚ भाजपा गहलोत के इस ‘जादुई तेवर’ का मुकाबला किस तरह करती है। फिलहाल तो यही प्रतीत हो रहा है कि गहलोत अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमलावर रुख अपनाकर राज्य की जनता के अलावा पार्टी में अपनी स्थिति मजबूत करने की नीति पर कुशलतापूर्वक अग्रसर हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

एफसीआरए और कुछ गंभीर सवाल…………..

by UB India News
August 14, 2026
0

विदेशी अंशदान को लेकर भारत में बहस नई नहीं है। विदेशी धन सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और धार्मिक गतिविधियों...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

मानसून सत्र : आखिर लोकतंत्र में गतिरोध कब तक?

by UB India News
August 12, 2026
0

पूरे मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ते मतभेदों का सबसे बड़ा नुकसान संसद की कार्यवाही को हुआ...

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

98% मांगें मानीं तो फिर क्यों नहीं थमा रांची का छात्र आंदोलन?

by UB India News
August 10, 2026
0

JPSC-JSSC में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र झारखड पब्लिक सर्विस कमीशन ( JPSC) की...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
भारत के लिए अवसर……..

भारत के लिए अवसर........

बिहार में फिर से शुरू होगी सेटिंग वाली सियासत?

जेडीयू में क्यों मची है भगदड़?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend