ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी राजनीतिक टूल बन गए है……..

UB India News by UB India News
May 8, 2023
in पटना, बिहार
0
तरेत पाली में होगा बाबा का कार्यक्रम, जानिए कैसी हैं तैयारियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार अभी राजनीतिक रूप से काफी जागृत हो गया है। यहां कोशिश लगातार हो रही कि कैसे किसी माहौल या घटना हंगामा बढ़े। अभी जातीय जनगणना पर राजनीतिक आक्रमण चल ही रहा था। इसी बीच धार्मिक घेरेबंदी का भी खेल चुनौतियों के मार्फत खेला जाने लगा है। अभी राजनीति के तवे पर हनुमान जी को चढ़ा कर क्या पक्ष और क्या विपक्ष अपनी-अपनी रोटी सेंक रहे हैं। इस मुहिम का एक सच ये भी है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी राजनीतिक टूल बन गए है। जिसको देखो अपने बयान से न केवल सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि एक-दूसरे को चुनौती भी दे रहा। साथ ही जुबानी जंग के मैदान में भी उतरने से कोई कोताही भी नहीं बरती जा रही है। वैसे भी बीजेपी के पास नीतीश कुमार से अलग होने के बाद हिंदुत्व पर कॉन्सेंट्रेट करना एक राजनीतिक जरूरत बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछड़े की राजनीति के सहारे जेडीयू और आरजेडी मुस्लिम मतों की प्राप्ति के साथ बीजेपी को परास्त करने का समीकरण तैयार कर रही है। सो, बीजेपी अब हिंदुत्व के हर मसले पर संवेदनशील और मुखर भी हो गई है।

बजरंग दल पर बैन की बात और राजनीति
बजरंग दल पर बैन की बात भले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक चुनाव में कही थी। वहां से उठी बात वाया उत्तरप्रदेश, बिहार की धरती पर धार्मिक कट्टरता की कहानी लिखनी शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजरंग दल पर बैन की मांग कर महागठबंधन के नेताओं को उद्वेलित कर दिया। बिहार में जेडीयू के नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजरंग दल पर बैन लगाने की बात को हवा दी। फिर क्या बीजेपी भी आरजेडी और जदयू नेताओं के बयानों पर चढ़ कर सियासी संग्राम की स्थिति ले आई। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बयान पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की। इतना जरूर कहा कि सभी दलों के साथ बैठेंगे तो इसपर चर्चा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के इस बयान पर बीजेपी खुलकर चेतावनी के मूड में आ गई।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

क्या कहा बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं ने
बजरंग दल पर बैन के सवाल पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मोर्चा खोलते कहा कि अगर प्रतिबंध लगाया गया तो मस्जिदों को भी बंद करना होगा। नीतीश कुमार टोपी पहनें, नमाज पढ़ें इससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन उन्हें सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ करने नहीं देंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने खुल कर नीतीश कुमार से पूछ डाला कि क्या देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की चाह रखने वाले PFI की सरकार बिहार में है? उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी देते कहा कि जब तक एक-एक सनातनी बच्चा जिंदा है बजरंगबली और बजरंग दल पर रोक लगाने नहीं देंगे।

सुशील मोदी भी उखड़ गए
कभी नीतीश कुमार के कंधे से कंधा मिला कर राज्य की सत्ता में शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अगर सरकार में दम है तो बजरंग दल पर बैन लगा कर दिखाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटते ही आरजेडी एक तरफ हिंदू संस्कृति, राम मंदिर, रामचरित मानस, धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों और ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा। दूसरी तरफ एम-वाई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों तक को जेल से रिहा करवा रहा है। आरजेडी के मंत्रियों-पदाधिकारियों में अगर हिम्मत है, तो वे इस्लाम और ईसाई पंथ के प्रचारकों पर भी टिप्पणी करें। जब महागठबंधन के एक एमएलसी ने पूरे देश को कर्बला (युद्ध भूमि) बना देने की धमकी दी, तब क्या यह नफरती बयान नहीं था?

चिराग ने भी खोला मोर्चा
एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हनुमान’ चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दिया। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बजरंग दल पर बैन लगाकर देख लें। किसी भी संगठन को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए उसके नाम का इस्तेमाल करना, इस तरह बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है। क्या विपक्ष के पास मोदी सरकार से चुनाव जीतने के लिए और दूसरा विकल्प नहीं रहा जो इस तरह का बयान दिया जा रहा है। जेडीयू बताए कि किस घटना के आधार पर बजरंग दल को बैन करने की मांग कर रहे।

बजरंग दल का मुद्दा और फिर बैकफुट पर कांग्रेस!
बहरहाल, कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल की एंट्री वह भी बैन के रूप में उल्टे कांग्रेस पर ही सवार हो गई। कांग्रेस के घोषणा पत्र में इसे शामिल करना कई विवादों का कारण बन गया। उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कहा कि वोट करने से पहले बजरंग बली का नाम लेना और बटन दबा देना भी हिंदू मतों की गोलबंदी का कारण बनने लगा। कांग्रेस पार्टी के भीतर उठते विवादों ने बीजेपी को एक राजनीतिक जमीन उपलब्ध करा दी है।

बिहार में क्या होगा इन मुद्दों का सियासी असर
बिहार बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं ने अब इसे राज्य के महागठबंधन सरकार के खिलाफ हिंदुओं की गोलबंदी का पर्याय बना डाला है। हालांकि, मुस्लिम मतों की गोलबंदी के विरुद्ध हिंदू मतों को समग्रता में देखने की राजनीति का बिहार में यह बीजेपी का प्रारंभिक कदम है। वह भी अमित शाह के इस नारे के साथ कि जब तक देश के पीएम नरेंद्र मोदी हैं हिंदुओं को डरना नहीं है। अब ये घटनाक्रम आगे क्या गुल खिलाएगा अभी देखना शेष है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
कर्नाटक विधानसभा नतीजे से तय होगा विपक्षी एकता का भविष्य

विपक्षी एकता के लिए ओडिशा रवाना हो सकते हैं CM

सासाराम हिंसा मामले में BJP के पूर्व MLA जवाहर प्रसाद की बेल याचिका खारिज

सासाराम हिंसा मामले में BJP के पूर्व MLA जवाहर प्रसाद की बेल याचिका खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend