ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

12 मई तक गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट कैंसिल

UB India News by UB India News
May 7, 2023
in कारोबार, परिवहन
0
वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट दिवालिया होने के कगार पर , रोकी तीन तक उड़ान सेवाएँ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्तीय संकट से गुजर रही एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट ने 12 मई तक अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है. कंपनी ने शुक्रवार रात इस बारे में जानकारी दी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारी कर्ज में डूबी गो फर्स्ट ने हाल ही में खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए NCLT के पास वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग्स का आवेदन किया है, मगर NCLT ने इस मामले पर अभी अपना फैसला सुरक्षित रखा है. कंपनी पर फिलहाल 6,521 करोड़ रुपये का कर्ज है.

ट्वीट के जरिए दी जानकारी

यात्रियों को सस्ती एयर सर्विस देने वाली कंपनी गो फर्स्ट (Go First) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशनल संबंधित दिक्कतों के कारण कंपनी ने अपनी सभी फ्लाइट्स को 12 मई तक के लिए रद्द कर दिया है. वाडिया ग्रुप की कंपनी ने यात्रियों को टिकट रिफंड संबंधित जानकारी भी दी. गो फर्स्ट ने कहा कि प्रभावित यात्रियों का पूरा पैसा जल्द ही वापस कर दिया जाएगा. इससे पहले कंपनी ने अपनी सभी फ्लाइट को 2 और 3 मई तक के लिए रद्द किया था, जिसे बढ़ाकर 9 मई कर दिया गया था. अब इस अवधि को 12 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

15 मई तक नहीं होगी टिकट की बिक्री

गुरुवार को विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) ने जानकारी दी थी कि एयरलाइन ने 15 मई तक की सभी फ्लाइट की बिक्री पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही DGCA ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह नियम के मुताबिक सभी यात्रियों के पैसे जल्द से जल्द रिफंड करें. कंपनी को दिवालिया घोषित करने संबंधित फैसले को लेकर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) दो दिवालिया आवेदन पर 8 मई यानी सोमवार को सुनवाई करेगा. एयरलाइन ने खुद को दिवालिया घोषित करते हुए सभी वित्तीय कर्ज को चुकाने को लेकर अंतरिम रोक लगाने का आग्रह किया है. इस मामले पर सुनवाई के बाद NCLT ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा गो फर्स्ट

साल 2005 में शुरू हुई गो फर्स्ट एयर सस्ती हवाई सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख विमानन कंपनियों में से एक है. अपने दिवालिया आवेदन में कंपनी ने बताया है कि वह फिलहाल Cash and Carry मोड यानी पेमेंट के बाद ही फ्लाइट संचालन कर पा रही है. ऐसे में कंपनी को हर रोज पेमेंट करना पड़ता है. इस समय कंपनी के ऊपर कुल 6,527 करोड़ रुपये का कर्ज है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में बीजेपी नेता’: कांग्रेस

मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में बीजेपी नेता': कांग्रेस

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 के ताजपोशी समारोह आज , लगभग 100 राष्ट्राध्यक्ष, राजपरिवार समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स-3 के ताजपोशी समारोह आज , लगभग 100 राष्ट्राध्यक्ष, राजपरिवार समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend