ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, ड्यूटी पर मैनपुरी के डिप्टी कलेक्टर का निधन

UB India News by UB India News
May 5, 2023
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, ड्यूटी पर मैनपुरी के डिप्टी कलेक्टर का निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। पहले फेज में 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में 10 नगर निगम की सभी दस सीटें बीजेपी ने जीती थीं।

यूपी में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। 2 घंटे यानी 9 बजे तक 10% वोटिंग हुई। मैनपुरी में SDM की वीरेंद्र कुमार मित्तल गुरुवार सुबह मौत हो गई। वह गाड़ी से चुनाव डयूटी के लिए निकले थे। घर से 4 किमी. दूर पहुंचते ही गाड़ी में उनके सीने में दर्द होने लगा। वह बेहोश हो गए। ड्राइवर उनको नजदीकी अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि वीरेंद्र मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

लखनऊ नगर निगम जोन-2 मे भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प हो गई है। सपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर सिर्फ विपक्ष पर सख़्ती बरती जा रही है। इधर, प्रयागराज के करेली में 3 महिला फर्जी वोटर पकड़ी गई हैं। तीनों महिलाओं का आधार कार्ड नंबर सेम है। तीनों ने बुर्का पहन रखा था। एक महिला ने वोट डाल दिया था। जबकि दो लाइन में खड़ी थीं। फिलहाल महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ चल रही है।

मतदान अपडेट्स…

  • उन्नाव के गंजमुरादाबाद नगर पंचायत में 3 नाबालिग को पकड़ा गया है। तीनों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। एक फर्जी वोटर की एजेंट बनी मां को भी हिरासत लिया गया है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
  • सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता भाजपा की सरकार से नाराज हो चुकी है। जैसे ही लोकसभा के चुनाव होंगे तो बिल्कुल जनता भाजपा को हटाने काम करेगी।
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी के साथ वोट किया।
  • मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्नी, बेटे और बहू के साथ मतदान किया।
  • सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में जैन इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करते 6 महिला और 3 पुरुष सहित 9 लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह गोमती नगर के विपुल खंड स्थित स्कॉलर्स होम बूथ पर वोट डाला। वोट डालने के बाद वोटिंग साइन दिखाया। कहा कि मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान निश्चित रूप से करें।
  • आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि 24 जगह पर EVM में खराबी की सूचना आई थी। इसको तुरंत बदलवा दिया गया है। सभी बूथ पर मतदान चल रहा है।
    • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ लखनऊ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज आधी रात को महिलाएं कहीं भी चाय कॉफी पीते नज़र आती है। पिछली सरकारों के दौरान ऐसा नहीं था।
    • लखनऊ से सपा मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा मतदान किया और कहा कि EVM की थोड़ी समस्या हुई। फिलहाल EVM सही हो गया है।
    लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
    लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
    • बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में आज निकाय के चुनाव हो रहे हैं। हमारी पार्टी ये चुनाव अपने बलबूते पर अकेले लड़ रही है। हमें भरोसा है कि हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
    • लखनऊ से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने कहा- मैं लखनऊ की जनता से अपील करती हूं कि पोलिंग बूथ पर आकर अपना वोट डालें, क्योंकि बूथ खाली पड़े हैं। बहुत कम संख्या में लोग मतदान कर रहे है।
    • सीएम योगी ने सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर गोरखपुर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया।
    • सीएम ने कहा- प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सकुशल कराने की सारी व्यवस्थाएं की हैं। मुझे विश्वास है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे।
    • उन्होंने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है, जिसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए, इसलिए मेरी प्रदेश के मतदाताओं से अपील है कि मतदान अवश्य करें।
    • वाराणसी से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने वोट डालने से पहले मंदिर में पूजा की। फिर गाय को चारा खिलाया। इसके बाद पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
बेटी बचाओ बस ढोंग’, जंतर-मंतर की घटना पर बोले राहुल गांधी

बेटी बचाओ बस ढोंग', जंतर-मंतर की घटना पर बोले राहुल गांधी

गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक आज से गोवा में …….

गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक आज से गोवा में .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend