ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनसीपी अध्यक्ष मामला : अजित-सुप्रिया पर फैसला आज!

UB India News by UB India News
May 4, 2023
in महाराष्ट्र
0
एनसीपी अध्यक्ष मामला : अजित-सुप्रिया पर फैसला आज!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद के एनसीपी अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा के बाद घमासान मचा हुआ है. नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं. एनसीपी अध्यक्ष पद पर फैसला लेने के लिए बनी कमेटी जल्द ही मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में बैठक करेगी. इस बैठक में ही फैसला लिया जा सकता है कि एनसीपी अध्यक्ष पद की कमान अजित पवार को मिलेगी या सुप्रिया सुले को. यह फिर कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष के लिए पार्टी के संविधान में बदलाव कर सकती है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है कि शरद पवार राजनीति से संन्यास नहीं रहे हैं. उन्होंने सिर्फ पद छोड़ा है, पार्टी नहीं.

शरद पवार ने अपनी आत्मकथा किताब में लिखा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे से कहां चूक हो गई थी. इस पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे जल्द ही सामना में अपनी बात रखेंगे. उन्होंने शिंदे-फडणवीस को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि शिंदे-फडणवीस एकीकरण समिति का प्रसार करें. महाराष्ट्र में सीमावर्ती निवासियों के साथ भाजपा नेताओं की बेईमानी है. अगर एकनाथ शिंदे की शिवसेना असली है तो वे सीमावर्ती में रहने वाले लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे.

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

पवार के इस्तीफा की घोषणा पर संजय राउत ने कहा कि हमारी भूमिका वेट एंड वॉच की है. देश की राजनीति में पवार साहब का इस्तीफा एक बड़ी घटना है, यह धक्का है लेकिन यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है. जब शरद पवार के बारे में इस प्रकार का कोई फैसला आता है तो देश और महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली जरूर मच जाती है.

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति के प्रत्याशी कर्नाटक के बेलगांव से खड़े होते हैं. वह एक विवादित भाग है और सुप्रीम कोर्ट में फैसला आना बाकी है. वहां के 20 लाख लोग महाराष्ट्र में आना चाहते हैं. कभी हम वहां से चुनाव नहीं लड़ते. मेरा सीएम और डिप्टी सीएम से आग्रह है कि आप हमेशा कहते हैं कि हमने बेलगांव के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया है, तो अब आप जाइए और प्रचार करिए. आप वहां जाने से क्यों डरते हैं?.

यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

  • अजित पवार भी वाय बी सेंटर पहुंच गए हैं।
  • पी सी चाको भी शरद पवार से मिलने वाय बी सेंटर पहुंचे हैं। पी सी चाको समिति के सदस्य हैं। इस दौरान उन्होंने कहा इस खबर से मैं भी शॉक हुआ हूं।
  • NCP नेता छगन भुजबल ने कहा कि पार्टी प्रमुख की रेस में उम्मीदवार तो कई हैं, प्रफुल पटेल भी हैं, मैं भी हूं… लेकिन ऐसा नेता चाहिए जो कार्यकर्ताओं के गुस्से को कम कर सकें। उन्होंने कहा कि लगता है सुप्रिया के नाम पर सबकी सहमती हो जाएगी।
  • छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र में अजित पवार को नेतृत्व करना चाहिए और राष्ट्रीय स्तर पर सुप्रिया सुले जैसी अनुभवी नेता चाहिए। सुप्रिया सुले में वह गुण है, वह सांसद रत्न हैं। कई राष्ट्रीय नेताओं से उनकी पहचान है। भुजबल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए मेरी पसंद सुप्रिया सुले हैं।
  • एक्टिंग प्रेसिडेंट के तौर पर सुप्रिया सुले और प्रफ्फुल पटेल के नाम की चर्चा चल रही है। वाय बी सेंटर में शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफ्फुल पटेल के साथ बैठक शुरू हो चुकी है।
  • एनसीपी सूत्रों के मुताबिक, कल सिल्वर ओक पर हुई बैठक में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने शरद पवार को प्रस्ताव दिया था कि सुप्रिया सुले को कार्याध्यक्ष बनाया जाए। इस सुझाव पर शरद पवार ने कोई जवाब नहीं दिया। पवार ने सिर्फ इतना कहा की नई कमेटी इस पर फैसला लेगी।
  • कार्यकारी अध्यक्ष पद की रेस में अजित पवार का नाम शामिल नहीं है।
  • एनसीपी में कार्यकारी अध्यक्ष का पद बनाया जाएगा। पार्टी के संविधान में बदलाव किया जाएगा।
  • शरद पवार एनसीपी के अध्यक्ष बने रह सकते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कमिटी में एनसीपी के यह नेता शामिल हैं- 

प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, के.के. शर्मा, पी.सी. चाको, अजित पवार, जयंत पाटील, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटील, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड , नरहरी झिरवळ ,फौजिया खान, अध्यक्षा, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस, धीरज शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस सोनिया दूहन, अध्यक्षा, राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस आणि अध्यक्ष राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

Next Post
शरद पवार के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर …

शरद पवार के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर ...

भारत माता की – जय  बजरंग बली की – जय   मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने ……….

भारत माता की - जय बजरंग बली की - जय मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend