ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत माता की – जय बजरंग बली की – जय मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने ……….

UB India News by UB India News
May 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
भारत माता की – जय  बजरंग बली की – जय   मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कन्नड़ के मुदबिदरी में जनसभा को अपने संबोधन की शुरुआत ‘बजरंग बली की जय’ के नारे से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक को मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनाना है। पीएम ने कहा, ‘मैं शान्ति और सद्भावना का सन्देश देने वाले सभी मठों, तीर्थंकरों और संतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज जिस ‘सबका साथ और सबका विकास’ का मंत्र लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं उसमें सभी संतों की ही प्रेरणा है।’

पीएम ने कहा, ‘जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर। आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं। 10 मई को मतदान का दिन है। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना। बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना। ये हमारा रोड मैप है जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि वो बीजेपी की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है।’

RELATED POSTS

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

पीएम ने बताया- कांग्रेस क्या चाहती है?

पीएम ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने। कांग्रेस क्या चाहती है? कांग्रेस कर्नाटक को, दिल्ली में जो उनका ‘शाही परिवार’ बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 ATM बनाना चाहती है।’

पहली बार वोट देने जा रहे लोगों को PM ने दी नसीहत

पीएम ने कहा, ‘जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा। कांग्रेस कर्नाटक में शांति की दुश्मन है, विकास की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है।’

कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम ने कहा, ‘देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं, वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।’

पीएम ने कहा, ‘पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।’

कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने की बात कही, PM बोले- श्रीराम के बाद अब बजरंगबली की बारी है
कांग्रेस ने 2 मई को घोषणा पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने सरकार बनने पर बजरंग दल जैसे संगठनों को बैन करने का वादा किया। इस पर अब पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुए कहा- ये वही कांग्रेस है जिसने पहले श्रीराम को ताले में बंद किया, अब बजरंगबली को बंद करने की बात कह रहे।

उधर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी बजरंग दल को बैन करने की बात पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पूरी तरह से मुस्लिम विचारधारा वाला है। अगर जिन्ना जिंदा होते तो वे भी ऐसा घोषणापत्र नहीं बनाते। हमारे गृहमंत्री ने PFI को बैन कर दिया तो कांग्रेस कह रही है कि वह बजरंग दल को भी बैन करेगी।

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक का रिएक्शन आया, प्रर्दशन करने की कही बात

इधर बजरंग दल को बैन करने की बात सुनकर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कांग्रेस को जवाब दिया। उन्होंने कहा, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया और उसमें बजरंग दल को पीएफआई से जोड़ा है। यह बहुत ही शर्मनाक है कि वे समाज के विकास और लाभ के लिए काम करने वाले एक दल की तुलना एक ऐसे समूह से कर रहे हैं जिसने कई आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।

वे हम पर प्रतिबंध लगाकर मुस्लिम वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा धर्म के नाम पर समाज को बांटा है। कांग्रेस की इस शर्मनाक बात का बजरंग दल विरोध करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने जारी किया ‘ए’ सर्टिफिकेट.

‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने जारी किया 'ए' सर्टिफिकेट.

धरना दे रहे पहलवानों से बातचीत करने पहुंची भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा

धरना दे रहे पहलवानों से बातचीत करने पहुंची भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend