ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महा विकास अघाडी का क्या होगा?

UB India News by UB India News
April 25, 2023
in खास खबर
0
महा विकास अघाडी का क्या होगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शरद पवार के महा विकास अघाडी के भविष्य को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. शिंदे ने कहा, शरद पवार जो कहते है उसमें गंभीरता होती है. शरद पवार सीनियर नेता हैं. एनसीपी नेता शरद पवार ने रविवार (23 अप्रैल) को अमरावती में कहा था कि आज महाराष्ट्र में अघाडी है लेकिन कल क्या होगा यह नहीं कह सकते.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने कहा है कि फिलहाल महाविकास अघाड़ी है लेकिन कल रहेगी या नहीं इसका पता नहीं। अब पवार का यह बयान उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। शरद पवार ने यह भी कहा है कि एमवीए के तीनों घटक दल एकसाथ चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। उद्धव ठाकरे गुट काफी दिनों से एक साथ आगामी चनाव लड़ने की बात कहता रहा है। ऐसे में पवार का यह विरोधाभासी बयान काफी अहम माना जा रहा है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

शरद पवार ने क्या कहा?
शरद पवार से यह सवाल पूछा गया था कि साल 2024 के चुनाव में महाविकास अघाड़ी एक साथ लड़ेगी? इसके अलावा क्या वंचित बहुजन अघाड़ी को भी एमवीए में शामिल किया जायेगा। इसके जवाब में शरद पवार ने कहा, ‘प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ इस विषय पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हमने सिर्फ कर्नाटक चुनाव में यह गठबंधन किया है। हालांकि, महाविकास अघाड़ी चुनाव में एकसाथ लड़ेगी इसपर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। अभी सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दे हैं जिनपर अभी चर्चा होना बाकी है। इसलिए साथ में चुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।’

प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ इस विषय पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। हमने सिर्फ कर्नाटक चुनाव में यह गठबंधन किया है। हालांकि, महाविकास अघाड़ी चुनाव में एकसाथ लड़ेगी इसपर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। अभी सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दे हैं, जिनपर अभी चर्चा होना बाकी है।
शरद पवार, एनसीपी चीफ

महाविकास अघाड़ी कायम रहेगी: राउत
शरद पवार के बयान पर जवाब देते हुए उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा, ‘महाविकास अघाड़ी अभी कायम है और आगे भी रहेगी। हम सब मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। शरद पवार के बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मेरी आज सुबह शरद से बात हुई है। ऐसा कुछ भी नहीं है।’

महाराष्ट्र में होगा नया खेला?
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों नई चर्चा चल रही है। शिवसेना के 16 बागी विधायकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी जल्द आ सकता है। उधर अजित पवार को लेकर भी कयासों का दौर चल रहा है। अजित पवार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हूं। उधर शरद पवार ने हाल ही में अपने सिल्वर ओक स्थित आवास पर कारोबारी गौतम अडानी से मुलाकात की थी। दोनों के बीच बंद कमरे में दो घंटे तक मुलाकात हुई थी। इसको लेकर भी तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। पवार ने अडानी हिंडनबर्ग मामले में विपक्ष की जेपीसी जांच की मांग पर अलग स्टैंड लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि इस मसले पर विपक्ष में जो आम राय बनेगी उसके वह साथ हैं। इन सबको देखते हुए महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे की राजनीति को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’

एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन

नेशनल पोकर सीरीज इंडिया का रिकॉर्ड भागीदारी के साथ समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend