ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में खुला एप्पल का स्टोर, खुद CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
April 19, 2023
in कारोबार, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
भारत में खुला एप्पल का स्टोर, खुद CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आखिरकार भारत में एप्पल के कदम पड़ ही गए. बहुप्रतीक्षित एप्पल स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोल दिया गया. भारत जैसे बड़े बाजार की अहमियत को समझते हुए खुद एप्पल के सीईओ टिक कुक मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने अपने हाथों से भारत के अंदर पहले एप्पल स्टोर का गेट खोला और एप्पल स्टोर की शुरुआत की. बता दें कि अभी तक एप्पल के उत्पाद तो भारत में बिकते थे और खूब बिकते थे, लेकिन खुद कंपनी का कोई आउटलेट हिंदुस्तान में नहीं खुला था. अब सीधे-सीधे तौर पर एप्पल ने भारतीय बाजार में एंट्री ले ली है, वो भी ग्रैंड तरीके से.

भारत में खुला पहला ऑफलाइन स्टोर

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

एप्पल का स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बनें जियो वर्ल्ड ड्राइव में खुला है. ये एप्पल कंपनी का पहला ऑफलाइन स्टोर है. इस स्टोर के खुलने की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका उद्घाटन करने के लिए खुद एप्पल के सीईओ टिक कुक हिंदुस्तान पहुंचे हैं. अभी तक एप्पल भारत में अपना बिजनेस रिटेलर्स के जरिए ऑफलाइन मोड में करता था, साथ ही उसके प्रोडक्ट ऑनलाइन सेल के जरिए लोगों तक पहुंचते रहे हैं.

एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत दौरे पर हैं. वे यहां एप्पल के दो आधिकारिक स्टोर लॉन्चिंग के सिलसिले में आए हैं. इनमें पहला स्टोर 18 अप्रैल यानी मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खोला जा रहा है. वहीं दूसरा स्टोर दो दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओपन होगा. अपने भारत दौरे पर टिम कुक स्टोर लॉन्चिंग के साथ-साथ तमाम बड़ी हस्तियों से मुलाकात भी कर रहे हैं. इसमें वे रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी से मुलाकात कर चुके हैं. जबकि बॉलीवुड दीवा माधुरी दीक्षित के साथ भी उन्होंने वड़ा पाव खाकर एंजॉय किया. हालांकि इसके अलावा भी टिम कुक कई लोगों से मुलाकात करने वाले हैं. इनमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. आइए जानते हैं क्या है टिम कुका पूरा शेड्यूल.

ये है टिम कुक का पूरा शेड्यू
टिम कुक ने मुंबई बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे एप्पल के आधिकारिक स्टोर को लॉन्च किया. उन्होंने दरवाजा खोलकर इस स्टोर को जनता को समर्पित किया. इसके बाद टिम कुक 20 अप्रैल को दिल्ली में भी स्टोर ओपन करेंगे. इससे पहले वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि इस दौरान बातचीत का एजेंडा क्या है ये फिलहाल सामने नहीं आया है. हो सकता है ये शिष्टाचार मुलाकात हो. बुधवार को वे पीएम मोदी से मीटिंग कर सकते हैं. हो सकता है आगामी स्टोरों को खोलने और कंपनी के विस्तार को लेकर भी चर्चा हो. इसके अलावा टिम कुक डिप्पी आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात करेंगे. उनके साथ भी बुधवार को ही मुलाकात होना है.

भारत में एप्पल की खपत
भारत में एप्पल प्रॉडक्ट की खपत तेजी से बढ़ रही है. खास तौर पर एप्पल के आईफोन भारते में काफी खरीदे जा रहे हैं. इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 2022 अप्रैल से लेकर 2023 फरवरी तक करीब 9 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का निर्यात किया गया है. इसमें तकरीबन आधे यानी 50 फीसदी आईफोन हैं.

APPLE के मालिक टिम कूक के साथ बॉलीवुड सितारों का मेला

एपल के सीईओ टिम कुक हाल ही में बिजनेस ट्रिप पर भारत आए हैं. तब से वो देश भर के कई सेलेब्स से मिल चुके हैं. दरअसल, एपल ने सोमवार को मुंबई में अपना पहला रिटेल स्टोर लॉन्च किया, जिसमें रवीना टंडन, एआर रहमान, मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित, सूरज नांबियार, गायक अरमान मलिक और फराह खान अली जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. इनमें से कुछ सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Apple CEO के साथ कुछ तस्वीरें साझा की, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं. आपको बता दें कि पद्मश्री रवीना टंडन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘A night out at @apple.. #timcook.’उनका पोस्ट उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है, जिसपर वो अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं.

इसके अलावा माधुरी दीक्षित के पति डॉ नेने ने अपनी वाइफ और एपल के सीईओ के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, ‘टिम कुक के साथ पूर्ण सम्मान की मुलाकात. हमेशा की तरह वो गर्म और प्रिय थे. भारत में एक ऐप्पल स्टोर के लिए बहुत उत्साहित हैं. अद्भुत घटना आज रात Apple स्टोर. भारत में आधिकारिक Apple स्टोर लॉन्च करने के लिए आपको और आपकी टीम को कड़ी मेहनत और दृढ़ता के लिए बधाई और धन्यवाद.’ इसके साथ ही एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी टिम कुक के साथ एक शानदार पोस्ट शेयर की.

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में Apple BKC स्टोर मंगलवार से जनता के लिए काम करना शुरू कर देगा. भारत में कंपनी के दूसरे आउटलेट का उद्घाटन गुरुवार को दिल्ली के प्रमुख साकेत मॉल में होगा. यह लोगों के लिए काफी उपयोगी भी साबित होने वाला है. शायद इसी वजह से लोग इसके लिए इतना उत्साहित हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ने वाली है हलचल!

महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ने वाली है हलचल!

समलैंगिक शादी के मुद्दे पर सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार आमने सामने

समलैंगिक शादी के मुद्दे पर सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार आमने सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend