ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बैंक लूट की घटनाओं पर सख्ती से लगाम जरूरी ….

UB India News by UB India News
April 14, 2023
in अपराध, खास खबर, वैशाली, संपादकीय
0
बैंक लूट की घटनाओं पर सख्ती से लगाम जरूरी ….

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बैंक लूट की घटनाएं रोज हो रही हैं। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधियों का मनोबल टूटने के बजाय बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े बैंकों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश में लगातार दो दिन बैंक लूट की दो वारदात हुई हैं। एक दिन पूर्व पूर्वी चंपारण के चकिया में आइसीआइसीआइ बैंक शाखा से लुटेरों ने करीब 48 लाख नकद लूट लिए। लूट के दौरान ग्राहकों को भी नहीं छोड़ा। वहीं, दूसरे दिन गुरुवार को सोनपुर में पंजाब नेशनल बैंक में घुसे लुटेरों ने लूट के दौरान दो गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। इन दो वारदातों ने पुलिस महकमे के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। गौर करने वाली बात है कि इस तरह की लूट की संख्या उत्तर बिहार में सर्वाधिक है। समस्तीपुर पुलिस ने एक माह पूर्व ग्रामीण बैंक में हुई लूट का उद्भेदन किया, जिसमें लुटेरे व करीब बीस लाख नकद बरामद किया गया है। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि वह कुख्यातों को दबोचने के लिए लगातार मानीटरिंग कर रहा है। इसमें बैंकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। आइसीआइसीआइ बैंक की जिस शाखा से बुधवार को 48 लाख की लूट हुई थी, वहां एक गार्ड भी नहीं था। सोनपुर के बैंक में अपराधी आए। कुछ देर बैठे रहे। फिर गोली मारकर लूट लिया। दो हथियारबंद गार्ड थे, लेकिन अपराधी उनसे नहीं डरे। यही दुस्साहस खतरनाक है। स्थानीय पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस से जल्द से जल्द लुटेरों को दबोचना होगा। साथ ही, उत्तर बिहार के साथ प्रदेश की सभी बैंक शाखाओं में भी सतर्कता के लिए चौकसी की व्यवस्था करनी होगी। बैंक शाखाओं के आसपास गश्ती बढ़ाई जाए। पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने गश्ती बढ़ाने को प्राथमिकता दी थी, उसका असर नहीं दिख रहा। पुलिस की सख्ती जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को दी 14300 करोड़ रुपए की सौगात, AIIMS का भी किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को दी 14300 करोड़ रुपए की सौगात, AIIMS का भी किया उद्घाटन

समर्थक समर्थन कर रहे तो विपक्ष उपहास उड़ा रहा कोई व्यंग की तीर छोड़ रहा ………….

समर्थक समर्थन कर रहे तो विपक्ष उपहास उड़ा रहा कोई व्यंग की तीर छोड़ रहा .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend