ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 चुनाव में बदलेगी दक्षिण की राजनीति………..

UB India News by UB India News
April 10, 2023
in ब्लॉग
0
2024 चुनाव में बदलेगी दक्षिण की राजनीति………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस, बीजेपी समेत तमाम क्षेत्रीय दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। उत्तर भारत में मजबूत पकड़ रखने वाली बीजेपी की नजर दक्षिण पर है। दक्षिण में राजनीतिक घमासान के बीच तमिलनाडु से शुक्रवार को आई तस्वीरों ने राज्य में नए समीकरण के कयासों को जन्म दे दिया है। मौका था पीएम मोदी के तमिलनाडु दौरे का। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर स्टेशन तक पीएम मोदी और राज्य के सीएम एमके स्टॉलिन की करीबी और गर्मजोशी ने सबको हैरान किया। राज्य में भले ही बीजेपी और डीएमके बीच फिलहाल तलवारें खिंची हों लेकिन ये तस्वीरें अलग ही कहानी बयां कर रही है।

दक्षिण की राजनीति में में बीजेपी कर्नाटक के जरिए मजबूत से प्रवेश कर चुकी है। पार्टी की नजर तेलंगाना, केरल के साथ ही तमिलनाडु में पांव जमाने की है। तमिलनाडु दो प्रमुख दलों एआईएडीएमके और डीएमके दोनों के साथ बीजेपी केंद्र में गठबंधन में रह चुकी है। ऐसे में बीजेपी के लिए दोनों में से किसी भी दल से परहेज नहीं है। पीएम मोदी की छवि देश में इस समय केंद्र और राज्यों के स्तर लगभग सर्वमान्य नेता के रूप में है। हालांकि, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्य अपवाद भी हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए दक्षिण का किला मजबूत करने में पीएम मोदी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

पीएम मोदी और स्टालिन शनिवार को जिस तरह से गर्मजोशी से मिले और दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज जैसी थी उससे कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि डीएमके एनडीए के करीब आती है तो उसमें पीएम मोदी की अहम भूमिका होगी। दूसरी तरफ स्टालिन को भी पीएम से कोई खास नाराजगी नहीं है। तेलंगाना में सीएम के. चंद्रशेखर राव पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वहीं, स्टालिन पीएम मोदी की अगुवाई करने के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल के उद्घाटन से लेकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने तक तीनों कार्यक्रमों में हर कदम पर पीएम मोदी के करीब दिखाई दिए।

दोनों नेताओं के बीच जुगलबंदी से यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या बीजेपी राज्य में 2024 के लिए जमीन तैयार करना शुरू कर रही है। दरअसल, पीएम मोदी के दौरे से कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने उन्हें एक पत्र लिखकर मांग की थी कि राज्य के कावेरी डेल्टा क्षेत्र में चिह्नित किए गए तीन कोयला खंडों को राष्ट्रीय नीलामी सूची से हटा दिया जाए। केंद्र ने तुरंत कदम उठाते हुए सूची से तीनों क्षेत्रों को हटा दिया। प्रदेश भाजपा नेता के अन्नामलाई ने भी एक बयान जारी कर त्वरित कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के लिए 5000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी है। वहीं, एमके स्टालिन ने भी कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत तभी समृद्ध होगा जब राज्यों के विकास के लिए केंद्र से पैसा मिलेगा।

राजनीति में कौन किस पाले में कब खड़ा हो जाए यह कोई नहीं कह सकता है। राजनीति में कुछ भी संभव है, यह निर्भर करता है कि उस समय पार्टी विशेष की जरूरत और परिस्थितियां कैसी है। वहीं, डीएमके के लिए एनडीए कोई अछूत नहीं है। साल 1999 में डीएमके, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा रह चुका है। उस समय प्रमोद महाजन ने डीएमके से गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी। यह गठबंधन साल 2004 तक चला था। केंद्र में डीएमके की तरफ से मुरासोली मारन इस गठबंधन की अहम कड़ी थे। प्रमोद महाजन और मुरासोली मारन ने ही इस गठबंधन की जमीन तैयार की थी। मारन तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजयेपी के बहुत करीबी थी। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2002 में मारन बीमार पड़ गए थे। कोमा के रहने के बाद भी वह मंत्री पद पर बने रहे थे। 2002 में गुजरात दंगों के बाद से इस गठबंधन में दरार पड़ गई थी। करुणानिधि ने साल 2003 में केंद्र से अपने दो मंत्रियों को इस्तीफा दिलवा दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

Next Post
कांग्रेस Vs पवार, 2024 में कैसे बनेगी सरकार?

कांग्रेस Vs पवार, 2024 में कैसे बनेगी सरकार?

देश में बाघों की संख्या 3167 हुई, पीएम मोदी ने कहा ‘दुनिया के 75 फीसदी बाघ भारत में‘

देश में बाघों की संख्या 3167 हुई, पीएम मोदी ने कहा ‘दुनिया के 75 फीसदी बाघ भारत में‘

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend