ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में बाघों की संख्या 3167 हुई, पीएम मोदी ने कहा ‘दुनिया के 75 फीसदी बाघ भारत में‘

UB India News by UB India News
April 10, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, पर्यावरण, राजनीति
0
देश में बाघों की संख्या 3167 हुई, पीएम मोदी ने कहा ‘दुनिया के 75 फीसदी बाघ भारत में‘
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। वे राज्य के बांदीपुर  मुदुमलाल टाइगर रिजर्व पहुंच गए हैें। पीएम मोदी ने देश में बाघों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए हैं। इसके साथ ही देश में बाघों की संख्या बढ़कर  3 हजार 167 हो गई है।  इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में 4 साल में 200 बाघ बढ़े। पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनियाभर में बाघों की आबादी घट रही है, तो भारत में क्यों बढ़ रही है। उत्तर है कि भारत के समाज में बायो डायवर्सिटी को लेकर जो हमारा स्वाभाविक आग्रह है वो ही सफलता के अंदर छिपा हुआ है। हम इकोलॉजी और इकोनॉमी में भेद नहंी मानते, बल्कि दोनों के बीच को एक्जीस्टेेंस को महत्व देते हैं। हमारे यहां टाइगर से जुड़ा हजारों वर्ष पुराना इतिहास है। एमपी में 10 हजार साल पुरानी रॉक आर्ट्स में बाघों के चित्र हैं।  पीएम यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।। इसी के साथ वे आज देश में बाघों की जनसंख्या के आंकड़े भी जारी । करीब 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी किए।

प्रोजेक्ट टाइगर भारत के लिए गौरव का पलः पीएम मोदी

प्रोजेक्ट टाइगर भारत के लिए गौरव का पल है। पीएम ने कहा कि मैं जब गुजरात में था तब शेरों पर काम किया। वहीं मैंने सीखा कि इसके लिए स्थानीयलोगों और जानवरों के बीच एक इमोशन और इकोनॉमी का रिश्ता होना चाहिए। इसलिए गुजरात में हमने वन्यप्राणी मित्र कार्यक्रम चलाया। हमने गिर के कार्यक्रम के लिए रीहेबिलिटेशन सेंटर भी खोला। फॉरेस्टर्स की भर्ती भी की। क्योंकि लॉयन है, तो हम हैं, हम हैं तो लॉयन हैें। इस भावना को मजबूत किया। आप देख सकते हैं कि अब गिर में टूरिज्म का बड़ा सिस्टम बन चुका है। उसी तरह प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता के भी कई आयाम हैं। इससे टूरिस्ट एक्टिविटी बढ़ी।

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

75 साल बाद देश में  फिर चीतों का जन्म, पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों पहले चीता विलुप्त हो गया था। हम अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में चीते लेकर आए। कुछ समय पहले 4 सुंदर शावकों ने जन्म लिया है। भारत की धरती से करीब 75 साल पहले चीता विलुप्त हो गया था। 75 साल की धरती पर अब इन्हीं चीतों ने जन्म लिया है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि बायो डायवर्सिटी की समृृद्धि कि लिए विदेशी स्तर पर कॉर्डिनेशन कितना अहम है।

आपसी सहयोग से पर्यावरणीय लक्ष्य को प्राप्त करेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम साथ मिलकर इन विलुप्त जातियों के उत्थान के लिए काम करना है। यह दायित्व हम सभी का है, पूरे विश्व का है। इसी भावना को हम अपनी जी- 20 अध्यक्षता के दौरान निरंतर प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जी 20 का उदृदेश्य वन फैमिली, वन नेचर का भी संदेश देता है। हमने अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं। मुझे विश्वास है कि आपसी सहयोग से पर्यावरणीय लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

पीएम मोदी ने हाथी को खिलाया गन्ना

पीएम मोदी ने बांदीपुर रिजर्व की विजिट के दौरान वन्य प्राणियों को निहारा। इस दौरान हाथियों के झुंड के बीच एक हाथी को उन्होंने अपनी पास में रखा गन्ना खिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थेप्पाकडू हाथी शिविर में अपने दौरे के दौरान हाथी को गन्ना खिलाते नजर आए।

पीएम मोदी की चार महीने में 8वीं यात्रा

पीएम मोदी दो दिन के दक्षिण भारत दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन वे कर्नाटक में हैं। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने तेलंगाना और तमिलनाडु में अलग.अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आज रविवार को कर्नाटक में पीएम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। इस दौरान वह चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। पीएम की यह चार महीने में राज्य की आठवीं यात्रा है, जो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा है।

चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पीएम मोदी का पहला कर्नाटक दौरा

कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा जबकि नतीजे 13 मई को आएंगे। राज्य के चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और दौरे होने की उम्मीद है। चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री का पहला कर्नाटक दौरा है।

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे

इस दौरान प्रधानमंत्री गुंडलुपेट में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और उन वन कर्मियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने बिजली के करेंट से घायल एक जंबो की जान बचाई थी। पीएम 1973 में लॉन्च किए गए प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी नवीनतम बाघ जनगणना के आंकड़े जारी करेंगे और बाघों के संरक्षण के लिए सरकार की योजनाओं का अनावरण करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे अपने सभी सांसदों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंच किये रामलला के दर्शन

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे अपने सभी सांसदों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंच किये रामलला के दर्शन

गुलाम नबी ने कांग्रेस को कितनी मजबूती दी?

गुलाम नबी ने कांग्रेस को कितनी मजबूती दी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend