ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान परिषद चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा परिषद में सबसे बड़ा दल

UB India News by UB India News
April 8, 2023
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
विधान परिषद चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा परिषद में सबसे बड़ा दल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन को जहां झटका लगा है, वहीं भाजपा को लाभ हुआ है। इसके आलावा बिहार में राजनीति जमीन तलाश रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के समर्थित एक उम्मीदवार विजयी हुआ है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए इस चुनाव में भाजपा को जहां दो सीटें मिली हैं वहीं कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के डॉ संजीव कुमार और सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ वीरेंद्र नारायण यादव जीत हासिल कर अपनी सीटें बचाने में सफल रहे। सबसे बड़ा उलटफेर सारण शिक्षक निर्वाचन सीट के उपचुनाव में देखने को मिला जहां महागठबंधन समर्थित सीपीएम उम्मीदवार आनंद पुष्कर को हार का सामना करना पड़ा। यहां प्रशांत किशोर की जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद ने जीत हासिल कर ली।

विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की 5 सीटों के लिए 31 मार्च को हुए चुनाव के नतीजों के साथ ही भाजपा परिषद में सबसे बड़ा दल बन गया है। सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या 25 हो गई है जबकि जदयू के 23 सदस्य ही हैं।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

इस चुनाव में सबसे रोचक और कड़ा मुकाबला गया स्नातक सीट पर हुआ। इस सीट में मगध-शाहाबाद के 8 जिले समाहित हैं और इनमें 43 एमएलए में 40 महागठबंधन के हैं।

फिर भी भाजपा ने जदयू से गया शिक्षक सीट छीनी तो गया स्नातक सीटिंग सीट पर भाजपा के अवधेश नारायण सिंह ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के छोटे पुत्र डॉ पुनीत को हरा दिया।

अवधेश नारायण सिंह को 24290 तो पुनीत कुमार को 22624 वोट मिले। कुल 61130 वोट पड़े थे। 53999 वैध। 7131 वोट अवैध हुए।

जीत के लिए 50% से 1 वोट ज्यादा चाहिए थे जो अवधेश नारायण सिंह को आठवें राउंड तक नहीं मिले। अंत में फैसला सर्वाधिक वोट के आधार पर हुआ।

पार्टियों के बीच जनसुराज की धमक और जीत-हार का गणित

सारण शिक्षक

जीते: अफाक अहमद

शिक्षक नेता केदार पांडेय के पुत्र पुष्कर आनंद पिता की तरह क्षेत्र में सक्रिय नहीं हो पाये। फायदा जन सुराज समर्थित अफाक अहमद को मिला। एमएलसी सच्चिदानंद राय का भी साथ जीत का कारण बना।

सारण स्नातक

जीते: डॉ. वीएन यादव

जदयू के डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने भाजपा के महाचंद्र सिंह को हराकर जीत दर्ज की। वीरेंद्र की यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने पिछले 36 सालों से विधान पार्षद रहे महाचंद्र सिंह को दूसरी बार हराया।

गया शिक्षक

जीते: जीवन कुमार

जदयू उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह के खिलाफ एंटी इंकंबेंसी थी। राजद-जदयू के बीच तालमेल का भी अभाव था। भाजपा उम्मीदवार जीवन कुमार के खड़ा होने से संजीव की स्थिति प्रतिकूल हो गई।

गया स्नातक

जीते: अवधेश न. सिंह

राजद विधायक सुधाकर सिंह के भाई होने के कारण पुनीत सिंह को जदयू वोटरों का सपोर्ट नहीं मिला। अवधेश नारायण को एंटी इंकंबेंसी के बावजूद जदयू नेतृत्व से अच्छे संबंध होने का फायदा मिला।

कोसी शिक्षक

जीते: संजीव कु. सिंह

लगातार चौथी बार जीते डॉ. संजीव का दबदबा कायम रहा। सारे प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। शिक्षकों की समस्याओं को संजीदगी से उठाने व समाधान के प्रयास के कारण वे शिक्षकों में लोकप्रिय रहे।

विधान परिषद कुल सदस्य-75

महागठबंधन:- जदयू-23, राजद-14, कांग्रेस-4, सीपीआई-1, हम(से)-1 =43

एनडीए:- भाजपा-24, रालोजपा-1 = 25

निर्दलीय:-6, उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफा देने से एक सीट खाली है।

मगध-शाहबाद में महागठबंधन के वोटबैंक पर पड़ेगा असर

समझिए दलों के लिए जीत के मायने क्या

भाजपा के लिए – परिषद में कद बढ़ा। इससे विपक्ष की ताकत बढ़ी। अब और तीखे तेवर से सरकार पर हमला कर सकेगी।

जदयू के लिए –पार्टी को नुकसान हुआ। मगध क्षेत्र में असर आगामी चुनावों में दिखेगा।

राजद के लिए –गया स्नातक सीट जिन 8 जिलों में फैली है। 43 विधायकों में 40 महागठबंधन के हैं। असर पार्टी पर पड़ेगा।

सीपीआई के लिए – दो दशक से सारण से लगातार जीते रही पार्टी के लिए यह हार उसके प्रभाव को और घटाएगा। अब प्रदेश में मात्र एक सीट ही उसके पास है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
लंदन में दिए राहुल गांधी के बयान पर संसद में संग्राम ,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

सरकार और विपक्ष में रार.......

विश्व स्वास्थ्य दिवस : बढ़ती बीमारियों पर रोक कैसे

विश्व स्वास्थ्य दिवस : बढ़ती बीमारियों पर रोक कैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend