ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में आज भी नहीं खुलेगा इंटरनेट, अमृतपाल पर एक और FIR

अमृतपाल सिंह और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई है। पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं आज भी चालू नहीं की गई हैं।

UB India News by UB India News
March 21, 2023
in Lokshbha2024, अपराध
0
भगोड़े सिख कट्टरपंथी अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में इस वक्त एक ही नाम मोस्ट वांटेड है और वो है खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह। पुलिस ने आज अमृतपाल सिंह और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 279, 188 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत जालंधर के मेहतपुर पुलिस स्टेशन में एक और FIR दर्ज की है। वहीं पूरे पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं आज भी चालू नहीं की गई हैं। पूरे राज्य में कल दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रखी जाएंगी।

मर्सिडीज बरामद, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर

RELATED POSTS

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

दरअसल, आज पुलिस ने नकोदर के पास सरिन्ह गांव से अमृतपाल की लग्जरी एसयूवी बरामद की है। आज सुबह-सुबह भगोड़े अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसी दौरान अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज बरामद की गई है। इतना ही नहीं अमृतपाल का सरेंडर कराने के लिए भी बातचीत जारी है। अमृतपाल के चाचा से पिस्टल और पैसे बरामद हुए हैं। अमृतपाल के चाचा पर NSA लगाया गया है और इनको असम के डिब्रूगढ़ ले कर जाया जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि आज शाम तक अमृतपाल की गिरफ़्तारी हो सकती है।

114 समर्थक गिरफ्तार, NIA की हो सकती है एंट्री
फरार अमृतपाल पर NSA लगाने की तैयारी हो रही है और इस केस की जांच NIA को सौंपी जा सकती है। अमृतपाल सिंह की तलाश पुलिस तीन दिन से कर रही है। उसके समर्थकों पर ताबरतोड़ कार्रवाई हो रही है। अमृतपाल के गनर और फाइनेंसर सहित उसके 114 समर्थक अब तक अरेस्ट हो चुके हैं। अमृतपाल के समर्थकों के पास से बड़ी तादाद में हथियार जब्त हुए हैं।

अपनी आर्मी बना रहा था अमृतपाल
ये भी खुलासा हुआ है कि अमृतपाल अपनी प्राइवेट आर्मी बना रहा था। वह आनंदपुर खासला फोर्स नाम से एक प्राइवेट आर्मी बना रहा था। अमृतपाल सिंह की तलाश करते हुए पुलिस जब उसके घर पहुंची तो घर के अंदर बड़ी तादाद में जैकेट मिले जिन पर AKF लिखा था। उसके घर की दीवारों और गेट पर भी AKF लिखा गया था।  AKF का मतलब है आनंदपुर खासला फोर्स।

लंदन में इंडियन हाईकमीशन में तोड़फोड़
हालात कंट्रोल में रखने के लिए पंजाब के कई शहरों में सुरक्षा बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। अमृतपाल पर एक्शन के ख़िलाफ़ लंदन में उसके समर्थकों ने हंगामा किया है और इंडियन हाईकमीशन में तोड़फोड़ की है। भारत में तैनात ब्रिटिश हाई कमिश्नर दिल्ली में नहीं हैं इसलिए हाई कमीशन के उप-प्रमुख को तलब किया गया। तोड़फोड़ को जेनेवा समझौते का उल्लंघन बताया और तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त एक्शन की मांग की गई।

मोबाइल इंटरनेट कल दोपहर 12 बजे तक बंद
वहीं पंजाब के गृह और न्याय विभाग ने आदेश दिया है कि सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं, वॉयस कॉल को छोड़कर, पंजाब के अधिकार क्षेत्र में 21 मार्च (12:00 बजे) तक निलंबित रहेंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 21 मार्च का पंचांग

आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 21 मार्च का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend