ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिसोदिया, लालू एंड फैमिली और के. कविता पर जांच से उठे सवाल, BJP ने दिए तीखे जवाब

UB India News by UB India News
March 12, 2023
in खास खबर
0
सिसोदिया, लालू एंड फैमिली और के. कविता पर जांच से उठे सवाल, BJP ने दिए तीखे जवाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने आज मनीष सिसोदिया और के कविता पर दिल्ली शराब नीति घोटाले की आंच को लेकर लग रहे आरोपों को जवाब दिया। इतना ही नहीं लालू एंड फैमिली को लैंड फॉर जॉब घोटाले में केंद्रीय एजेंसियों के समन और छापेमारी को लेकर भी बीजेपी ने जवाब दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जिन पर करप्शन को लेकर कार्रवाई हो रही है, वो सब कभी विक्टिम कार्ड, तो कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। लेकिन अपने भ्रष्टाचार का जवाब नहीं दे रहे हैं।

“पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भारी बेईमान”

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

गौरव भाटिया ने कहा कि बारी-बारी से सब जा रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भारी बेईमान है, उनको कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनको ED की कस्टडी में पूछताछ के लिए भेजा है। कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया का कस्टोडियल इंट्रोगेशन जरूरी है। भाटिया ने कहा कि कस्टडी जांच एजेंसी की सुविधा के लिए है, राजनीतिक वजह नहीं है। कस्टोडियल इंट्रोगेशन जरूरी है।

“मुझे न उठाओ मैं भ्रष्टाचार के नशे में हूं”
भाटिया ने कहा कि पापी आप जिसको कट्टर ईमानदार कहती है, अगर वो ईमानदार होते तो सवाल का जवाब देते, कुछ छुपाने के लिए रहता नहीं। लेकिन कोर्ट कह रहा है कि किसी भी सवाल का उत्तर मनीष नहीं दे रहे हैं और जांच एजेंसियों से सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। BJP प्रवक्ता ने आगे कहा कि सिसोदिया को सात दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है। मनीष कह रहे हैं, मुझे न उठाओ मैं भ्रष्टाचार के नशे में हूं, मुझे इस अवस्था में रहने दो।

“तुम हमें जमीन दो, हम तुम्हे नौकरी देगें”
इसी तरह बिहार में करप्शन का पर्याय राजद भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। अपनी जमीन दो नौकरी लो, गरीब हो तुम। तुम जमीन दो, हम तुम्हे नौकरी देगें, नियम कानून को ताक पर रखेंगे। गौरव भाटिया ने कहा कि नीतीश कुमार जी पहले आरोप लगाते थे कि लालू और उनके परिवार पर करवाई होनी चाहिए। 27 सितंबर 2021 जेडीयू का ट्वीट है जो कहता है जिस लालूवाद से आप आते हैं उसी विचारधारा ने किसानों के साथ छल किया जमीन के लिए और उसमें चरवाहा विद्यालय खोल कर पाप किया।

“इसीलिए आपको पालटूराम कहा जाता है”
गौरव भाटिया ने नीतीश पर हमला करते हुए आगे कहा, “आप कहते थे कि करवाई हो, अब हो रही है तो आपको दिक्कत। इसीलिए आपको पालटूराम कहा जाता है। आप सहूलियत के हिसाब से पलट गए हैं। आपने मांग की थी कि इनके करप्शन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब आप कुछ और कह रहे हैं। नीतीश जी आप बताइए आप तथ्य पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?

के. कविता से ईडी की पूछताछ पर क्या बोले?
इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता ने केसीआर की बेटी के. कविता से ईडी की पूछताछ को लेकर कहा कि के. कविता के केस का  शीर्षक होगा “just give me money.” उन्होंने कहा कि तेजस्वी मामले में टाइमिंग को लेकर सवाल उठा है। ये सब विक्टिम और इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। राजनीतिक व्यक्ति को जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। अपने परिवार का हवाला देना, तर्क देना कहीं सस्टेन नहीं करता है। परिवार के लोग तो खुद ही करप्शन में फंसे हैं।

“सोनिया जी छापे मारने का समय तय करती थीं”
BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आगे कहा कि कांग्रेस के समय सीबीआई को पिंजरे का तोता कहा गया था। सोनिया जी छापे मारने का समय तय करती थीं। आज सारी एजेंसियां निष्पक्ष हैं। पीएम को देश के लोग आशीर्वाद देते हैं। दूसरी तरफ राहुल जी विदेश में झूठ बोलते हैं। पीएम के लिए अपशब्द कहना कांग्रेस की आदत है। भ्रष्टाचारियों की यूनिटी न किसी पार्टी के लिए अच्छा है न ही जनता पसंद करती है। जो डर रहे हैं इसका मतलब ये है कि उन्होंने कुछ गड़बड़ किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
27 साल से क्यों लटका है महिला आरक्षण बिल?

27 साल से क्यों लटका है महिला आरक्षण बिल?

बरसों पुराने कट्‌टर दुश्मन ईरान और सऊदी अरब की ‘दोस्ती’ के मायने

बरसों पुराने कट्‌टर दुश्मन ईरान और सऊदी अरब की 'दोस्ती' के मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend