ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मनीष सिसोदिया से आज तिहाड़ में ED की पूछताछ , जमानत पर कल होगा फैसला

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in Lokshbha2024, दिल्ली
0
मनीष सिसोदिया से आज तिहाड़ में ED की पूछताछ ,  जमानत पर कल होगा फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम तिहाड़ जेल पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की टीम ने सिसोदिया से सवाल-जवाब शुरू कर दिए हैं।

इससे पहले 7 मार्च को ED ने 6 घंटे तक सिसोदिया से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED की एक टीम इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों के साथ तिहाड़ पहुंची थी। ED ने बताया था कि नई शराब नीति बनाने में साउथ दिल्ली के व्यापारियों से 100 करोड़ की रिश्वत ली गई थी। इस मामले में ED ने 6 मार्च को हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई और अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया था।

RELATED POSTS

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

6 मार्च को ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 14 दिन यानी 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट कल फैसला सुनाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल राजघाट पर सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ध्यान लगाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की जेल नंबर में 1 में रखे जाने पर सवाल उठाए हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए हैं कि केंद्र सिसोदिया की राजनैतिक हत्या कराना चाहता है। आप का कहना है कि इस जेल में खूंखार आतंकी हैं, सिसोदिया ने विपश्यना सेल में रखने की मांग की थी, उन्हें वहां रखा जाना चाहिए था।

तेलंगाना के CM की बेटी को भी ED का बुलावा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के कविता को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पर कविता ने ED से एक हफ्ते का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगी, लेकिन महिला आरक्षण बिल के समर्थन में दिल्ली में 10 मार्च को उनके प्रस्तावित धरने के मद्देनजर बयान की तारीख पर कानूनी राय लेंगी।

भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता से इससे पहले CBI हैदराबाद में पूछताछ कर चुकी है। 12 दिसम्बर को हुई पूछताछ में के कविता से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी।

भाजपा का दावा: तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा
भाजपा का कहना है कि शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले के मास्टरमाइंड तक अब जांच पहुंच रही है, जिससे आम आदमी पार्टी (आप) में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। आप के नेता तिहाज़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं।

सिसोदिया जानते हैं केजरीवाल के कई राज- भाजपा
प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसे गंभीरता लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पहले गाली देने वाले आप के नेता अब उन्हें गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पत्र लिखने वालों पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।
भ्रष्टाचरियों का एक समूह जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। भ्रष्ट लोगों को अवश्य सजा मिलेगी। जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव में आए शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच कर इसके साजिशकर्ता को पकड़ना चाहिए। दिल्ली में भ्रष्टाचार करने वाले एक-एक करके सामने आ रहे हैं। अदालत से उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

Next Post
राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर

राष्ट्रपति आज 4 घंटे के अमृतसर दौरे पर

अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में बड़ा धमाका, बल्ख़ के गर्वनर दाऊद मुज़म्मिल की मौत

अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में बड़ा धमाका, बल्ख़ के गर्वनर दाऊद मुज़म्मिल की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend