ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नार्थ ईस्ट के नतीजों में बहुत सारा संदेश छिपा, पूरे देश में खिल रहा है कमल’ :पीएम मोदी

UB India News by UB India News
March 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
नार्थ ईस्ट के नतीजों में बहुत सारा संदेश छिपा, पूरे देश में खिल रहा है कमल’ :पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्वोत्तर में हुए विधानसभा चुनावों में नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को बंपर जीत मिली है। दोनों ही राज्यों में NDA की सरकार बनना तय है। इसके साथ मेघालय में भी पार्टी ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है, हालांकि यहां पार्ट्री को केवल 2 सीटों पर ही जीत मिली है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी का झंडा फहराने के बाद परम्परा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे हैं। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया।

कुछ लोग मेरी कब्र खोदने की बात कर रहे – नरेंद्र मोदी 

RELATED POSTS

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ कट्टर लोग मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं। मुझे मारने की बात कर रहे हैं, लेकिन आज के चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि देशभर में मोदी का कमल खिल रहा है। पीएम मोदी ने परोक्ष के रूप से आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि ‘मर जा मोदी – मर जा मोदी’, लेकिन आज देश कह रहा है कि ‘मत जा मोदी – मत जा मोदी’।

जनता ने बहुमत देकर दी है जिम्मेदारी – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यालय पहुंचकर मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने भारी बहुमत देकर हमें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि मैं पूर्वोत्तर की जनता के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह सरकार जनता सरकार है और हम आपके और देश के विकास के लिए दिन रात काम करेंगे।

यह जश्न पूर्वोत्तर की जनता का सम्मान है – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब लोग अपने मोबाइल फ़ोन के फ्लैश जलाकर पूर्वोत्तर की जनता का सम्मान कीजिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी के इस कार्यालय में इस तरह के जश्न मनाने का कई बार अवसर आया है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय की जनता का सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। आपने हमें और हमारे सहयोगियों को भरपूर समर्थन और प्यार दिया है।

यह चुनाव परिणाम दुनियाभर के लिए संदेश – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि आज के नतीजे केवल देश के लिए ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लिए एक संदेश है। नार्थ ईस्ट के लोगों ने दुनियाभर के लोगों को दिखाया है कि हम अपने देश का और भी मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों के चुनावी परिणामों की चर्चा तक नहों होती थी। दिल्ली में बैठे लोग केवल वहां की हिंसा के बारे में बात करते थे। पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनावों परिणामों ने वहां के लोगों को दिल्ली के दिल के और भी करीब कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनावों में जीत से ज्यादा मुझे इस बात की ज्यादा खुशी है कि मैंने प्रधानमंत्री के रूप में वहां जाकर उनके दिलों और भरोसे को जीता है। मुझे इस बात की बेहद खुशी होती है।

हमारा मॉडल एक भारत – श्रेष्ठ भारत – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि हमने सबका-साथ-विकास-सबका प्रयास के भाव से काम किया है। हमने सबको साथ लेकर विकास कार्य किया है। हमने सबके लिए काम किया है। हमारा मॉडल एक भारत-श्रेष्ठ भारत का रहा है और इसी सिद्धांत पर चलते हुए हम देश और देश की जनता को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और आज यह जीत इसी का परिणाम है।

बीजेपी ने देश की राजनीति को बदलकर रख दिया – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें समस्या को केवल टालती थीं।  वे समस्याओं की तरफ देखते तक नहीं थे, लेकिन बीजेपी ने नीति को बदलकर रख दिया है।  हमारी सरकार ने सबसे कठिन से कठिन मुश्कलों को खत्म करने का प्रयत्न किया। उन्होंने कह कि बीजेपी से जनता की परेशानी और दुखियां देखी नहीं जाती है। जनता की मुश्किलों को देखकर हमें नींद ही नहीं आती है और हम उनसे मुंह नहीं मोड़ते बल्कि उन्हें खत्म करने के लिए मुश्किल से मुश्किल कदम उठाते हैं।

पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर को किया नजरंदाज – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार मुश्किल कामों को नजरंदाज कर देती थी। इसकी सबसे बड़ी बानगी पूर्वोत्तर के राज्य ही हैं। पिछली सरकारों को पता था कि वहां बिजली, पानी और जमीनी सुविधाएं पहुंचना बेहद ही कठिन काम है और इसलिए उन्होंने इन सब कामों को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन हमने वहां वह सब सुविधाएं पहुंचाई जो उनका जीवन आसान बन सकें और आज इसका परिणाम वहां की जनता ने हमें आज दिया है।

कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल और लगाए नारे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यालय पहुंचते ही काफी देर से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और फूलों की बौछारकर पीएम का स्वागत किया। बीजेपी मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं, वहां पैर रखने की भी जगह नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
विदेशी जमीं से राहुल ने भारत सरकार पर बोला हमला

विदेशी जमीं से राहुल ने भारत सरकार पर बोला हमला

मिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार

मिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend