ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

होली पर घर जाने वाले यात्री हो रहे निराश, ट्रेनों में अभी से मिल रही वेटिंग टिकट

UB India News by UB India News
February 22, 2023
in परिवहन
0
होली पर घर जाने वाले यात्री हो रहे निराश, ट्रेनों में अभी से मिल रही वेटिंग टिकट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फेस्टिव सीजन आते ही गांवों की याद आने लगती है. शहरों में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों की ओर जाने की तैयारी में जुट जाते हैं. सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोग ट्रेनों या बसों से घर जाने के लिए टिकट बुकिंग कराने में जुट जाते हैं, लेकिन इस बार होली पर घर जाने वाले लोगों को टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. ट्रेनों में अभी से टिकट नहीं मिल रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सभी श्रेणी की टिकट बुक हो चुकी है. इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में टिकट वेटिंग मिल रही है.

वैसे रेलवे भीड़ को देखते हुए हर साल उत्तर भारत  (उत्तर प्रदेश , बिहार , झारखंड) के लिए विशेष ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाता है. रेलवे ने अभी केवल 13 स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं, इसमें भी यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे ट्रेनों में रिजवर्शेन फुल होने की स्थिति में नई स्पेशल ट्रेन चलाने की शुरुआत करेगा. अगर स्पेशल ट्रेनें चलती हैं तो यात्रियों को सुविधा मिल सकती है और वह अपने गणतव्य तक पहुंच सकते हैं.

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

रूटों की मरम्मत और नई लाइन बिछाने का चल रहा काम

दरअसल, बीते कुछ सालों से ट्रेनों की स्थिति सुधारने के लिए कई ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है.  नार्थ इंडिया में चलने वाली ट्रेन रूटों पर तेजी से काम चल रहा है. इस वजह से ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है. रेलवे का कहना है कि कई रूटों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है. साथ ही नई रेल लाइन बिछाई जा रही है, जिससे आने वाले समय में ट्रेनों की रफ्तार और यात्रियों के समय का बचत होगा. आए दिन बहुत सारी रूटों पर ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है या फिर ट्रेनों की रूट डायवर्ट किया जा रहा है. इससे यात्रा करने वाले लोगों को असुविधा हो रही है.

आज 450 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
भारतीय रेलवे ने बुधवार यानी 22 फरवरी 2023 को 400 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 454 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जबकि 63 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. इसके अलावा 86 ट्रेनें डायवर्ट हैं और 17 गाड़ियों को रिशेड्यूल किया गया है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों की ट्रेनें शामिल हैं

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

Next Post
ममता बनर्जी की पार्टी बीजेपी के साथ है:राहुल गांधी

ममता बनर्जी की पार्टी बीजेपी के साथ है:राहुल गांधी

विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलेंगे कुशवाहा, 28 फरवरी से होगी शुरुआत

विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलेंगे कुशवाहा, 28 फरवरी से होगी शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend