ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 लोकसभा चुनाव में BJP के लिए कोई चुनौती नहीं, PM मोदी को है देश का पूरा समर्थन: अमित शाह

UB India News by UB India News
February 15, 2023
in राजनीति
0
2024 लोकसभा चुनाव में BJP के लिए कोई चुनौती नहीं, PM मोदी को है देश का पूरा समर्थन: अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए कोई प्रतिस्पर्धा या चुनौती नहीं है और देश की जनता पूरे दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चल रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र की पहल के कारण जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, केंद्रीय मंत्री शाह ने यह भी कहा कि देश के लोग 2024 के चुनावों में भाजपा के प्रमुख विपक्षी दल के बारे में फैसला करेंगे और उन्होंने यह लेबल किसी भी पार्टी को नहीं दिया है.

कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने चुनाव वाले राज्यों में प्रचार नहीं किया हो, लेकिन त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावों के नतीजे विपक्षी पार्टी की उन राज्यों में ताकत दिखाएंगे, जहां कभी उनका दबदबा था. उन्होंने भरोसा जताया कि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित इस साल होने वाले चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी.

RELATED POSTS

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

शाह ने कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है. आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने व रक्षा क्षेत्र में आयात-निर्भरता को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए उन्होंने देश को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, देश को सुरक्षित बनाना और अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है.

दुनिया में भारत की अपनी अलग पहचान: अमित शाह
शाह ने कहा कि आज दुनिया में भारत अपनी उपलब्धियों की वजह से पहचाना जाता है. केंद्रीय गृह मंत्री ने एएनआई के साथ एक विस्तृत साक्षात्कार में कहा, ‘आठ साल की छोटी-सी अवधि में हमने देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास किया और हम सफल भी हुए. काफी उपलब्धियां हासिल हुई हैं… रेलवे में बड़े बदलाव आए हैं, अंतरिक्ष क्षेत्र में नई नीति लेकर आए और हम इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की तैयारी कर रहे हैं, नई नीति के साथ हम ड्रोन क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं.’

इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं – गृह मंत्री

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया है। कैबिनेट का सदस्य होने के नाते इस समय इस मुद्दे पर मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं होगा, परन्तु इसमें भाजपा के लिए कुछ छुपाने के लिए नहीं है और न ही किसी बात से डरने की जरूरत है। लोकसभा में अडानी प्रकरण को लेकर राहुल गांधी के भाषण पर अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण को लिखने वाली टीम को सोचना चाहिए।

PFI देश में धर्मांधता और कट्टरता बढ़ाने वाला संगठन – अमित शाह 

अमित शाह ने कहा, “PFI कैडर पर कई मामले थे उन्हें समाप्त करने का काम कांग्रेस ने किया, जिसे कोर्ट ने रोका। हमने PFI को सफलतापूर्वक बैन किया। PFI देश में धर्मांधता और कट्टरता बढ़ाने वाला संगठन था। आतंकवाद का एक प्रकार से सामग्री तैयार करने का काम वे लोग कर रहे थे। हमारी सरकार वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठे और पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया।”

नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है – गृह मंत्री 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बिहार और झारखंड में नक्सवादी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही समय में शांति बहाल करने में हम सफल होंगे। जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवाद से संबंधित सभी प्रकार के आंकड़े सबसे अच्छी स्थिति में हैं।

शहरों के नाम बदलने के फैसलों का किया बचाव 

बीजेपी को शहरों के नाम बदलने को लेकर अक्सर आलोचना का सामना करना पड़ता है। इस विषय को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी और सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि एक भी शहर ऐसा नहीं है जिसका पुराना नाम न हो और बदला है। इसपर बहुत सोच समझकर हमारी सरकारों ने फैसले लिए हैं और हर सरकार का ये विधायी अधिकार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 16, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

Next Post
त्रिस्तरीय संकट की कगार पर पाकिस्तान

दिवालिया घोषित होगा पाकिस्तान?210 रुपए लीटर दूध तो चिकन हुआ 780 रुपए kg

इसकी जानकारी दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी

इसकी जानकारी दो दिन पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend