ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेडल लाने वाले सीधे बनेंगे एसड़ीएम व ड़ीएसपी

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in खास खबर, खेल, पटना, मुख्यमंत्री
0
मेडल लाने वाले सीधे बनेंगे एसड़ीएम व ड़ीएसपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाडियों को बिहार प्रशासनिक सेवा में एसडीएम और बिहार पुलिस सेवा में डीएसपी या समकक्ष पद पर सीधे नौकरी दी जायेगी। यानी मेडल लाओ‚ नौकरी पाओ। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार से शुरू १८वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स (निड़जैम)‚ २०२३ का उद्घाटन करने के बाद समारोह कोे संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी खिलाडी देश दुनिया में अपना नाम रौशन कीजिये और आगे बढिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २००२ में हम जब स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री थे‚ तो हमने खिलाडियों के लिए रेलवे में नौकरी देने का निर्णय लिया था। देश में पहली बार खिलाडियों को रेलवे में नौकरी देने की शुरुआत हमलोगों ने करायी थी। बिहार में वर्ष २०१२ से लेकर अब तक २३५ खिलाडियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अभी ग्रेड–३ में नौकरी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बृहस्पतिवार से शुरू १८वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स (निड़जैम)‚ २०२३ को भविष्य के लिए खिलाडी तैयार करने का जरिया बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बिहार में पहली बार राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी राज्यों के खिलाडी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आये हैं। मैं उन सभी खिलाडियों एवं उनके साथ आये अधिकारियों का अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बडी बुनियादी स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान है। अब राज्य सरकार की तरफ से ऐसी और प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है‚ यह खुशी की बात है। इसके लिए जो भी मदद की जरूरत होगी राज्य सरकार अपने स्तर से करेगी

RELATED POSTS

बिहार के 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठनका गिरने की चेतावनी…….

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लगभग ६००० खिलाडी इसमें भाग ले रहे हैं। बिहार के भी ६०० खिलाडी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बिहार में खेलों को बढावा देने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। हमलोग चाहते हैं कि स्कूल एवं कॉलेजों में पढने वाले छात्र–छात्राएं पढने के साथ–साथ खेलें भी। पढाई के साथ–साथ खेलकूद भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। २२१ स्टेडियम बनकर तैयार हो गये हैं‚ बाकी पर काम जारी है। हम चाहते हैं कि सभी स्टेडियम जल्द से जल्द बनकर तैयार हो। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाडियों को ट्रेनिंग के लिए बाहर भी भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए विदेशों से भी प्रशिक्षकों को बुलाया जा रहा है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करनेवाले खिलाडियों को बिहार खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके तहत नकद राशि एवं प्रशस्ति–पत्र दिये जाते हैं। इसके तहत अब तक २२६ खिलाडियों को सम्मानित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हमलोगों ने करवाया है। यह काफी सुंदर और बेहतर है। यहां खेलों का आयोजन होता है। यहां खिलाडियों के प्रशिक्षण एवं उनके ठहरने की बेहतर व्यवस्था है। सभी खिलाडियों के रहने‚ खाने–पीने एवं अन्य सारी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था रखें। इन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो‚ इसका ख्याल रखें।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय‚ कला‚ संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बन्दना प्रेयसी‚ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण‚ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला ने संबोधित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

बिहार के 18 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, ठनका गिरने की चेतावनी…….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार में आज मंगलवार को मानसून का असर और तेज होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के...

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 14, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

Next Post
निहत्था हुआ विपक्ष….

निहत्था हुआ विपक्ष....

भारत का ‘ऑपरेशन दोस्त’ शुरू

भारत का ‘ऑपरेशन दोस्त' शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend