ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट का नियुक्ति रद्द करने से इंकार, एल विक्टोरिया गौरी बनी मद्रास हाईकोर्ट की जज

UB India News by UB India News
February 9, 2023
in कानून, खास खबर
0
सुप्रीम कोर्ट का नियुक्ति रद्द करने से इंकार, एल विक्टोरिया गौरी बनी मद्रास हाईकोर्ट की जज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चेन्नई में वकीलों के विरोध के बीच मद्रास हाई कोर्ट में विक्टोरिया गौरी ने एडीशनल जज के तौर पर शपथ ले ली है. अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में गौरी की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जो खारिज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने दायर याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और कहा कि हम इस मामले पर कोई आदेश जारी नहीं कर सकते.

एल विक्टोरिया गौरी की मद्रास हाईकोर्ट में जज पद पर नियुक्ति रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है. उनकी नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई में सुनवाई हुई. ये सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बी आर गवई की बेंच ने की. मद्रास हाईकोर्ट के कुछ वकीलों ने अपनी अर्जी में कहा है कि विक्टोरिया इस पद के योग्य नहीं हैं. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की विशेष पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है. सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव खन्ना ने वकील रामचंद्रन ने पूछा एलिजिबिलिटी के पॉइंट पर आपकी आपत्ति है. उन्होंने कहा कि हां उनके माइंड सेट के बारे में चीजों को कॉलेजियम से छुपाया गया.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

जस्टिस गवई ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कॉलेजियम को ये नहीं पता होगा. एजेंसियों व जजों से परामर्श करता है कॉलेजियम. कॉलेजियम ने ये भी कहा है कि राजनितिक जुड़ाव जज नियुक्त ना करने का कोई कारण नहीं है. यहां तक कि मेरा भी एक राजनीतिक पार्टी का बैकग्राउंड रहा है, लेकिन 20 साल से मैं उसमें नहीं हूं. रामचंद्रन ने कई जजों के नाम गिनाए और कहा कि राजनीतिक जुड़ाव नहीं हेट स्पीच मुद्दा है. जस्टिस गवई ने कहा कि वो अभी एडिशनल जज बन रही हैं. क्या कॉलेजियम को मौका नहीं मिलना चाहिए. ऐसा लगता है कि आपको कॉलेजियम पर भरोसा नहीं है ?

रामचंद्रन ने भी जस्टिस आफताब आलम, जस्टिस रमा जॉइस, जस्टिस राजेंद्र सच्चर सहित कई जजों के नाम गिनाए जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि रही थी. कई तो रेडिकल ऑर्गेनाइजेशन  से भी जुड़े थे लेकिन वो हेट स्पीच वाले नहीं थे. लेकिन ये मामला खुले आम अनैतिक और नफरती बयान वाला है. जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि कोलेजियम ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद फैसला किया है. रामचंद्रन ने कहा कि अमूमन गुरुवार या शुक्रवार को वारंट जारी होता है. पहली फरवरी को रिप्रेजेंटेशन दिया गया. छह फरवरी को वारंट जारी कर दिया गया. हमने पांच दिन पहले आपत्ति जताई.

कोर्ट ने शपथ ग्रहण से पांच मिनट पहले सुनवाई शुरू की है. क्या पांच मिनट में इतने बड़े मामले में कोर्ट निर्णय ले लेगा? जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि इधर उधर की बातें करने का कोई मतलब नहीं रह जाता. आप कॉलेजियम को गाइड नहीं कर सकते कि जजों का चुनाव कैसे हो. हम कॉलेजियम को निर्देश नहीं दे सकते कि वो फिर से विचार करे. सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ इस मामले में दायर की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि हम ऐसी याचिकाओं को इंटरटेन नहीं करते, ये एक गलत मिसाल पेश करेगा. कॉलेजियम ने इस पर विचार किया था.

जानें क्यों हो रहा है विरोध

विक्टोरिया की नियुक्ति को चुनौती देते हुए दलील दी है कि उनका जाहिर तौर पर एक राजनीतिक दल से जुड़ाव रहा है.  उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चलता है कि वो बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं.  कुछ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुद को जोड़ते हुए उन्होंने अपने नाम के पीछे चौकीदार शब्द भी लगा लिया था. उसके अलावा आरोप लगाया गया है कि अपनी पार्टी की विचार धारा के मुताबिक ही विक्टोरिया गौरी कई अवसरों पर लव जिहाद और अन्य साम्प्रदायिक मुद्दों पर सार्वजनिक तौर पर मुसलमानों और ईसाइयों के प्रति नफरत और विद्वेष बढ़ाने वाले बयान भी दे चुकी हैं .याचिका में ये भी कहा गया है कि गौरी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से ऐसी ही कई बातें छुपाई हैं. उनकी नियुक्ति रोकी जाए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
छपरा में 2000 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात…इंटरनेट बंद:मांझी और एकमा ब्लॉक में धारा 144 लगाई

छपरा में 2000 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात...इंटरनेट बंद:मांझी और एकमा ब्लॉक में धारा 144 लगाई

उपेंद्र कुशवाहा के पद पर पेंच

उपेंद्र कुशवाहा के पद पर पेंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend