ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, नीतीश सरकार में कांग्रेस ने रखा चार मंत्री पदों का दावा

UB India News by UB India News
February 5, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
बिहार में बढ़ी सियासी हलचल, नीतीश सरकार में कांग्रेस ने रखा चार मंत्री पदों का दावा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet Expansion) विस्तार को लेकर कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने शिवहर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी बात भी हुई थी. मधुबनी की सभा के दौरान उन्होंने कहा भी था कि कांग्रेस कोटे से और मंत्री बनाये जाएंगे. अब जिसको जो लगे वह बोल सकता है. इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है.

प्रदेश अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को दी नसीहत 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि डिप्टी सीएम का मंत्रिमंडल नहीं होता है. मंत्रिमंडल पर मुख्यमंत्री का अधिकार होता है. मुख्यमंत्री जिसे चाहेंगे अपने मंत्रिमंडल में रख सकते हैं और जिसे नहीं चाहेंगे नहीं रखेंगे. सभी को पता है कि कांग्रेस के 19 विधायक और चार एमएलसी हैं. दूसरी पार्टियों से जो मंत्रिमंडल में हैं उनकी विधायकों की संख्या तीन से चार है. इसके अनुसार कांग्रेस के चार मंत्री पद बनते हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस बात को मुख्यमंत्री से बोल चुका हूं. उन्होंने इस पर सहमति भी जताई थी.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बीजेपी की चुटकी, गृह मंत्री रह गये हैं नीतीश
जानकारी हो कि बिहार में मकर संक्रांति के बाद से ही मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा हो रही है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में कांग्रेस और आरजेडी के और मंत्री बनाये जा सकते हैं. हालांकि, उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के डिप्टी सीएम बनने के कयासों पर विराम भी लगा दिया था. इधर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा की अभी कोई संभावना नहीं है. उनके इस बयान पर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर चुटकी ली. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार अब सिर्फ गृह मंत्री बनकर रह गए हैं. एक्टिंग मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
इतने आगे निकल चुके हैं कि उनके लिए पीछे लौटना अब मुश्किल है……….

इतने आगे निकल चुके हैं कि उनके लिए पीछे लौटना अब मुश्किल है..........

मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीन से लिंक रखने वाले 200 से ज्यादा ऐप पर बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू

मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीन से लिंक रखने वाले 200 से ज्यादा ऐप पर बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend