ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिजली बिल में गड़बड़ी व खाद कालाबाजारी पर नीतीश सख्त

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिजली बिल में गड़बड़ी व खाद कालाबाजारी पर नीतीश सख्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपनी समाधान यात्रा के क्रम में शुक्रवार को अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर अधिकारियों को बिजली बिल में गड़बड़ी करने वाले और खाद की कालाबाजारी करने लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने यहां के रानीगंज प्रखंड़ क्षेत्र की खरहट पंचायत का भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज कई जगहों पर लोगों ने बताया कि बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। इसको लेकर हमने मुख्य सचिव से लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। हमने ऐसे मामलों की पूरे तौर पर जांच करने को कहा है कि आखिर बिल इस तरह से कैसे आया है। अगर कोई गड़बड़ कर रहा है‚ तो इसे देखना पड़ेगा। गड़़बड़़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि पहले से ही कहा गया है कि बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा‚ ‘हमलोग विभिन्न इलाकों में घूमकर जायजा ले रहे हैं कि जो योजनाएं चलाई जा रही हैं‚ उनकी कितनी प्रगति है। सभी जगहों पर काम हुआ है या नहीं। विभिन्न इलाकों में जाने से लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलने पर उसका समाधान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि घूमने के दौरान जो समस्याएं आती हैं‚ उनका समाधान कराना ही मेरी यात्रा का उद्’ेश्य है। अभी मैं यह दावा नहीं कर सकता कि सभी काम हो ही गया हो‚ लेकिन बहुत कुछ हुआ है। जहां कहीं भी मैं जा रहा हूं‚ तो लोगों को लगता है कि यह भी काम होना चाहिए‚ इसलिए वे लोग अपनी बात हमारे सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को मैं अपने साथ लेकर घूम रहा हूं कि अगर कहीं से कोई दिक्कत सामने आती है‚ तो उसे ये भी देख सकें। जो दिक्कतें हैं‚ उनका समाधान होना जरूरी है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

केके पाठक के मामले में हर बिंदू पर होगी जांच

मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारी केके पाठक को लेकर जारी विवाद के सवाल पर कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है‚ उसको अधिकारी लोग देख रहे हैं। सभी चीजों को देखा जा रहा है। मुख्य सचिव समेत अधिकारी सभी बातों पर नजर रखे हुए हैं। एक–एक चीज को देखकर जांच होगी। इस मामले को देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी को कमजोर बताये जाने के सवाल पर कहा कि उन सब बातों को छोड़ दीजिये। उन सबकी चिंता मत कीजिये। इसका कोई मतलब नहीं है। कुछ लोगों की आदत है इधर–उधर करने की‚ उसे करने दीजिये। हमने बार–बार लोगों को कह दिया है कि इन सब चीजों पर मत सोचिये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
स्कैवेंजिंग से मिलेगी मुक्ति………..

स्कैवेंजिंग से मिलेगी मुक्ति...........

कैसे मजबूत होगा आमजन……..

कैसे मजबूत होगा आमजन........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend