ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जो जीता वही सिकंदर’ के फौर्मुले…….

UB India News by UB India News
January 29, 2023
in खास खबर, मीडिया, हास्य - व्यंग
0
जो जीता वही सिकंदर’ के फौर्मुले…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अपना मीडिया सफलता का यार है। वह ‘जो जीता वही सिकंदर’ के फारमूले पर चलता है! कुछ दिन पहले फिल्म ‘पठान’ का ‘टीजर’ जैसे ही आया वैसे ही उसका विरोध शुरू हो गया। इसकी चरचा हम इस कॉलम में कर चुके हैं।

जरा याद करें पठान के ‘टीजर’ को देख आपत्ति का पहला गोला एमपी के एक मंत्री जी दागते हैं फिर कई हिंदू समूह ‘बॉयकाट बॉयकाट’ और ‘बैन’ की मांग करने लगते हैं‚ जबकि ‘पठानवादी’ यह भी कहते दिखते हैं कि जिनको देखना हो देखें‚ बैन की मांग कलात्मक आजादी के अध्किार के खिलाफ है। फिर अपनी ‘रिलीज’ के ऐन पहले चैनलों में पठान का एक लंबा ‘प्रोमो’ आने लगता है‚ जिसमें ‘केसरिया बिकिनी डांस’ तो है ही‚ मारधाड भी है और शाहरुख का एक देशभक्तिवादी डॉयलाग भी है कि ‘एक सोल्जर यह नहीं पूछता कि देश ने उसके लिए क्या किया बल्कि ये पूछता है कि वह देश के लिए क्या कर सकता है.’
हमारी नजर में इस एक डॉयलाग ने पठान को हिट कर दिया! हो सकता है यह भी एक रणनीति के तहत किया गया हो। इस ‘डायलाग’ को पहले ‘टीजर’ में जानबूझकर नहीं डालकर रिलीज से ऐन पहले डाला हो! स्थिति जो हो‚ लेकिन यह एक डॉयलाग ‘पठान’ की छवि को एकदम बदलने वाला रहा। उसने पठान (हीरो शाहरुख) को देश के लिए कुर्बानी देने वाले देशभक्त बना दिया। कहने की जरूरत नहीं कि आज के देशप्रेमवादी दौर में यह छवि एकदम फिट बैठती है और बिकिनी के ‘बेशर्म रंग’ पर भारी पडती है। संभवतः इसी कारण पहले दो दिन में यह फिल्म दो सौ करोड कमाकर दक्षिण की सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ का रिकार्ड तोड देती है! बाक्स आफिस पर हिट होते ही शाहरुख खान व पठान बॉलीवुड के उद्धारकर्ता माने जाने लगते हैं। चैनलों चर्चाओं का रुख भी बदल जाता है। यों‚ जिन दिनों ‘पठान’ का विरोध किया जा रहा था उन्हीं दिनों एक चैनल ने उसका सीधे पक्ष भी लिया था कि ‘जब सेंसर ने पास कर दी तो ये कौन होते हैं उसका प्रदर्शन रोकने या बॉयकाट करने वालेॽ’ शुरू में पठान का विरोध और हिट होते ही विरोध का गायब हो जाना भी बहुत कुछ कहता है। कई लोग पूछते दिखते हैं कि क्या पठान का विरोध भी प्रायोजित थाॽ मीडिया व सोशल मीडिया में पठान के सुपर हिट होने के पीछे दो–तीन कारण गिनाए जा रहे हैं पहला यह कि पठान अपनी क्विालिटी के कारण हिट हुई‚ दूसरा यह कि पठान को हिट कराया गया‚ उसके टिकट थोक में खरीदे गए‚ तीसरी यह कि मीडिया को पठान के पक्ष में लाया गया! कहने की जरूरत नहीं कि ‘पठान’ पहली फिल्म रही जिसने अपने विरोध पर भी जीत हासिल की लेकिन यह ‘जीत’ इतनी सहज और सरल नहीं दिखती। इस जीत के एक कारक के रूप में हम उस बयान को देख सकते हैं‚ जिसे रिलीज के बाद गुजरात के बॉयकाटियों ने दिया कि चूंकि ‘पठान’ में वांछित संशोधन कर दिए गए हैं इसलिए उसका विरोध समाप्त किया जा रहा है‚ जबकि अन्यत्र कुछ हिंदू समूह विरोध करते रहे।

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

इसका एक अर्थ यह भी है कि पिछले दिनों जिन हिंदू समूहों ने बात बात पर फिल्मों का विरोध करने की राजनीति बना ली थी वह पब्लिक को पसंद नहीं थी और वक्त रहते हिंदुत्व के बडे नेताओं ने इस मर्म को समझा! हमारी समझ में पिछले दिनों संघ के मोहन भागवत द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ ‘संवाद’ करना और पठान–विवाद के बीच पीएम द्वारा भाजपा नेताओं को प्रबोध कि सिनेमा पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें‚ ने भी चालू हिंदू कट्टरता में कुछ पानी मिलाया होगा और जिसने ‘बॉयकाटवादियों’ को ढीला किया होगा! लेकिन पठान के हिट होने के पीछे एक और कारण हो सकता है और वह है बॉलीवुड के ‘अंध्विरोध’ के भाव का क्षरित होते जाना!॥ यह भी एक चैनल की बहस में साफ हुआ जब एक पेनलिस्ट ने कहा कि इस तरह के विरोध ने पठान के प्रति कुछ हमदर्दी ही पैदा की‚ जिसकी वजह से वह हिट हुई। इसके अलावा इन दिनों संकटापन्न बॉलीवुड को बचाने का भाव भी अपना काम करता नजर आया जिसे एक चरचा में एक फिल्म निर्देशक ने यों कहा कि कोविड के कारण नुकसान में रहे बॉलीवुड़ को अगर हम नहीं बचाएंगे तो एक दिन वो डूब जाएगा.और अंत में‚ बॉयकाटियों के बावजूद पठान का हिट होना यह भी बताता है कि अपनी पब्लिक किसी भी तरह का ‘अतिवाद’ पसंद नहीं करती। देर–सबेर वह ‘बीच का रास्ता’ निकाल ही लेती है। पठान के साथ भी यही हुआ है!॥ मीडिया व सोशल मीडिया में पठान के सुपर हिट होने के पीछे दो–तीन कारण गिनाए जा रहे हैंः पहला यह कि पठान अपनी क्विालिटी के कारण हिट हुई‚ दूसरा यह कि पठान को हिट कराया गया‚ उसके टिकट थोक में खरीदे गए‚ तीसरी यह कि मीडिया को पठान के पक्ष में लाया गया

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार…

सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार...

कश्मीर में राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक क्यों हुई?

कश्मीर में राहुल की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक क्यों हुई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend