ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संबंधों में नये आयाम………..

UB India News by UB India News
January 27, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
संबंधों में नये आयाम………..

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल–सीसी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के पारंपरिक द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देते हुए रणनीतिक साझेदार का दर्जा दिया है। इस दर्जे के बाद रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। भू–राजनैतिक दृष्टि से दोनों देशों के पारस्परिक संबंधों में यह एक नया आयाम जुड़़ गया है। मोस्ट फेवर्ड़ नेशन के तहत दोनों देशों के बीच १९७८ से ही द्विपक्षीय व्यापार समझौता चल रहा है। रणनीतिक साझेदारी के बाद दोनों देशों के बीच और आर्थिक और सुरक्षा संबंध और मजबूत होंगे। भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग का पुराना इतिहास रहा है। भारत की आजादी के तीन दिन बाद ही दोनों देशों के बीच राजकीय संबंधों की शुरुआत हुई। करीब ७ दशक पहले पं. जवाहरलाल नेहरू ने एशिया की एकता को कायम करने के लिए १९५५ में इंड़ोनेशिया के बांडं़ग में एक सम्मेलन आयोजित किया था‚ जिसमें एशिया और अफ्रीका के २४ देश शामिल हुए थे। इस सम्मेलन में मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्देल जमाल नासिर ने भी भाग लिया था। आगे चलकर पं. नेहरू ने युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिफ टीटो और मिस्र के नेता नासिर के साथ मिलकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी थी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी‚ पी.वी. नरसिंह राव‚ आई.के. गुजराल और मनमोहन सिंह मिस्र की यात्रा कर चुके हैं। इसी तरह मिस्र के भी कई राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आए हैं। वर्तमान राष्ट्रपति अल–सीसी को भारत सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच पांच समझौते हुए। दोनों देश रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाएंगे। भारत ने स्वनिर्मित रक्षा उत्पादों के निर्यात के लिए मिस्र को एक बड़े़ बाजार के रूप में चिह्नित किया है‚ काहिरा भी नई दिल्ली से रक्षा उपकरण खरीदना चाहता है। आतंकवाद दोनों देशों की साझी समस्या है। इस चुनौती से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच चर्चा हुई। मिस्र वर्तमान समय में खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा है। उसे अपेक्षा है कि संकट में भारत उसका साथ देगा। भारत वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास रखता है। और मुश्किल घड़़ी में सभी की मदद करता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
गुजरात में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत ने कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए

PM Modi सर्वाधिक लोकप्रिय, अगर आज लोकसभा चुनाव हुआ तो फिर से...

मनाही से क्या हासिल…..

मनाही से क्या हासिल.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend