ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रगति के राष्ट्रदूत……

UB India News by UB India News
January 10, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, संपादकीय
0
प्रगति के राष्ट्रदूत……

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रोजगार और व्यवसाय के लिए दुनिया भर में जा बसे भारतीयों की वर्तमान समय में हर देश में कद्र बढ़ती जा रही है। अपनी मेहनत से उन्होंने ऊँचे मुकाम हासिल किए हैं और स्थानीय समाज में नाम कमाया है। अनेक देशों में राष्ट्रपति‚ प्रधानमंत्री ‚ मंत्री‚ न्यायाधीश‚ व्यवसायी‚ वैज्ञानिक‚ चिकित्सक सहित कोई पद ऐसा नहीं है जिस पर भारतीय मूल के लोग आसीन न हों। पहले उनमें अपनी पहचान को लेकर सामान्य भाव होता था‚ लेकिन भारत की प्रगति के साथ पिछले तीन दशकों से उनकी अहमियत भी बढ़ है। मोदी सरकार आने के बाद तो उनका रुतबा ही अलग है। इसी बात को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर में फैले प्रवासी भारतीय समुदाय को भारत के‘राष्ट्रदूत’की संज्ञा दी है। जी–२० सम्मेलन की मेजबानी को भारत के लिए एक अवसर मानते हुए उन्होंने प्रवासी भारतीयों से इसे दुनिया को भारत के बारे में जानकारी देने के मौके के तौर परदेखने को कहा है। मोदी ने १७वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के औपचारिक उद्घाटन समारोह में कहा कि सभी प्रवासी भारतीय विदेशी धरती पर भारत के राष्ट्रदूत हैं। सरकारी व्यवस्था में राजदूत होते हैं‚ लेकिन भारत की महान विरासत में राष्ट्रदूतों की परंपरा है। प्रवासी भारतीय मेक इन इंडिया‚ योग‚ हस्तशिल्प और अब मिलेट्स के भी राष्ट्रदूत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अभूतपूर्व विकास गति को पूरी दुनिया गौर से देख रही है। आने वाले दिनों में ये गति और बढेगी। दुनिया में भारत के प्रति जिज्ञासा के इस दौर में प्रवासी भारतीयों की जिम्मेदारी और बढ गई है। प्रवासी भारतीय भारत के बारे में तथ्यों के साथ जानकारी पूरी दुनिया को दे सकते हैं। जी–२० सम्मेलन के मौके पर दुनिया भर के प्रतिनिधिमंडल इस साल भारत आएंगे। इन प्रतिनिधिमंडलों को प्रवासी भारतीय भारत के बारे में पहले से ही जानकारी दे सकते हैं। युवा प्रवासी भारतीय अपने पूर्वजों के देश के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वे भारत में आयोजित पर्वों‚ मेलों और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। कुछ भारतीय कई देशों में सदियों से बसे हैं और उनका उस देश के निर्माण में अहम योगदान है। ऐसे लोगों के जीवन‚ संघर्ष और उनके योगदान का दस्तावेजीकरण किया जा सकता है। यह वक्त दुनिया में भारत की अलग छवि और बढ़øती अहमियत को मजबूती से पुख्ता करने का है और प्रवासी भारतीय इस प्रक्रिया की अहम कड़़ी हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
सबक लेने की जरूरत……….

सबक लेने की जरूरत..........

मजबूत गठजोड़़ पर कितना!………

मजबूत गठजोड़़ पर कितना!.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend