ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा आज सिवान में

UB India News by UB India News
January 9, 2023
in खास खबर, मुख्यमंत्री, सिवान
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा आज सिवान में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी समाधान यात्रा पर सिवान पहुंचे हैं। उनका हेलीकॉप्टर करीब 12.30 बजे पुलिस लाइन्स में उतरा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खास तैयारी की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। जानकारी के मुताबिक, जिले में सीएम नीतीश का तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। वे पचरूखी प्रखंड के सुपौली जाएंगे। इसके बाद महाराजगंज प्रखंड के सोनवर्षा में भी उनका एक कार्यक्रम है। इसके अलावा शहर के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर टाउन हॉल को पूरी तरह से सजाया गया है। दीवारों पर तरह-तरह की पेंटिंग बनाई गई है।

आज सिवान में सीएम नीतीश

नीतीश कुमार आज दिन में सिवान पहुंचेंगे, जहां उनके अलग-अलग कार्यक्रम हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री टाउन हॉल में जीविका दीदियों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर टाउन हॉल को पूरी तरह से सजाया गया है। दीवारों पर तरह-तरह की पेंटिंग बनाई गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। वहीं एक दिन पहले यानी शनिवार को सीएम नीतीश अपनी समाधान यात्रा पर वैशाली पहुंचे थे।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

वैशाली दौरे पर इन कार्यक्रमों में हुए शामिल

मुख्यमंत्री ने वैशाली जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शनिवार को समाधान यात्रा में शमिल हुए। मुख्यमंत्री गोरौल प्रखंड की कटरमाला पंचायत के हरसेर गांव पहुंचे और वहां स्थित मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हरसेर ग्राम में मुख्यमंत्री ने समेकित बाल विकास परियोजना के तहत लगाई गई विभिन्न सब्जियों की प्रदर्शनी को भी देखा।

बताते चलें कि यहां सीएम के कार्यक्रम से पूर्व सुपौली गांव में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर गति दी गई है। शौचालय, पशु शेड, सोख्ता, सड़क, आदि का निर्माण किया गया है। गांव की गलियों से लेकर सडक़ तक साफ-सफाई की गई है। गांव में डोर टू डोर सफाई कर्मी घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जगह-जगह सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाए गए है। विद्युत विभाग गांव में निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए दिन रात मेहनत कर पहले से ही पूरी तरह सजग हो गया था। गौरतलब है कि सुपौली गांव में सीएम के आगमन के बाद ग्रामीण में खुशी व्याप्त है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि जो कार्य उनके पंचायत और गांव में पिछले 25 वर्षों से नहीं हुआ व सीएम के आगमन से चंद दिनों में ही पूरा हो गया। यहां के बूढ़े बुजुर्ग बता रहे हैं की कल तक वीरान सी दिखने वाली गांव की गलियां अधिकारियों से गुलजार हो चुकी है। विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में पहुँचे हुए है। सुरक्षा को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।

डीएम, डीडीसी, पंचायती राज पदाधिकारी लोगों के घरों तक पहुंचकर सुनी समस्या

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार के समाधान यात्रा से पहले ग्रामीणों की समाधान के लिए जिलाधिकारी,डीडीसी, पंचायती राज पदाधिकारी समेत कई अधिकारी गांव और गलियों में पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी, इसके साथ ही हाथों हाथ उनकी समस्या का समाधान भी निकाला। बुजुर्ग व्यक्तियों के वृद्धा पेंशन के लिए हाथों हाथ समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, सहायक निर्देशक समेत कर्मियों की पूरी टीम ने उनके वृद्धा पेंशन शुरू कराए।

इन दो चयनित पंचायतों का सीएम कर सकते हैं भ्रमणगौरतलब है कि सीवान जिले के 2 चयनित पंचायत पचरुखी प्रखंड के सुपौली पंचायत तथा महाराजगंज प्रखंड के हरपुरवा पंचायत का सोनबरसा गांव में नीतीश कुमार पंचायत का भ्रमण कर सकते है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
किसकी स्क्रिप्ट पर ऐक्ट कर रहे सुधाकर और उपेंद्र

किसकी स्क्रिप्ट पर ऐक्ट कर रहे सुधाकर और उपेंद्र

महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री !

महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend