ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसकी स्क्रिप्ट पर ऐक्ट कर रहे सुधाकर और उपेंद्र

UB India News by UB India News
January 9, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
किसकी स्क्रिप्ट पर ऐक्ट कर रहे सुधाकर और उपेंद्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार के खिलाफ आरजेडी एमएलए सुधाकर सिंह ने अपनी बयानबाजी जारी रखी है। हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सुधाकर को चेतावनी दी थी कि इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो पार्टी उनके खिलाफ एक्शन लेगी। एक्शन लेने का अधिकार लालू प्रसाद यादव को है। वह अभी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आराम कर रहे हैं। इधर, चेतावनी की परवाह किये बिना सुधाकर सिंह की बयानबाजी जारी है। तेजस्वी ने कहा था कि महागठबंधन में रह कर इस तरह का बयान देने वाले सुधाकर सिंह भाजपा की मदद कर रहे हैं। तेजस्वी का बयान तब आया था, जब नीतीश कुमार ने इस पर खुद कोई टिप्पणी करने के बजाय गेंद आरजेडी के पाले में डाल दिया। उन्होंने कहा था कि यह आरजेडी का मामला है, उसे ही इसे देखना है।

राजद पर उठ रहे सवाल
तेजस्वी की चेतावनी के बावजूद सुधाकर सिंह की बयानबाजी जारी रहने पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल दो तरह के हैं। पहला कि कहीं तेजस्वी की शह पर तो सुधाकर बयान नहीं दे रहे। दूसरा, क्या सच में बीजेपी ने सुधाकर की बयानबाजी का स्क्रिप्ट तैयार किया है। ऐसे बयान से बीजेपी को मदद की बात तेजस्वी यादव भी कर चुके हैं। हालांकि इन दो कयासों में पहला कयास ही सच के करीब दिखता है। इसलिए कि आरजेडी के नेता नीतीश को अब और ढोने के मूड में नहीं लगते हैं। जेडीयू के महागठबंधन के साथ आने के पहले क्या डील हुई थी, यह तो उसके नेता नीतीश कुमार और तेजस्वी-लालू को ही पता होगा, लेकिन तब राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा जोरों पर थी कि नीतीश कुमार बिहार की गद्दी तेजस्वी को सौंप कर केंद्र की राजनीति में जाएंगे। वह विपक्ष को गोलबंद करेंगे। जब से नीतीश ने 2025 का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ने की बात कही है, तभी से सुधाकर सिंह अधिक हमलावर हुए हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

तिलमिलाए हैं उपेंद्र कुशवाहा
सुधाकर सिंह के बयान पर आपत्ति तो उनके पिता आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी है। लेकिन सबसे अधिक तिलमिलाहट उपेंद्र कुशवाहा में हैं। तेजस्वी यादव पहले ही एतराज जता चुके हैं। इधर जेडीयू की ओर से सबसे तल्ख प्रतिक्रिया जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की ओर से आ रही है। पहले तो उन्होंने सुधाकर के बयान पर आपत्ति जताते हुए तेजस्वी को पत्र लिखा। अब भविष्यवाणी कर रहे हैं कि खरमास (मकर संक्रांति) के बाद सुधाकर सिंह पर आरजेडी अवश्य कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा है कि खरमास बाद आरजेडी में शुभ काम होगा। इस शुभ काम का मायने यही निकाला जा रहा है कि सुधाकर सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि नीतीश की आपत्ति और सुधाकर सिंह की बेखौफ बयानबाजी को देखते हुए उन्हें पार्टी बाय बोल देगी। उपेंद्र कुशवाहा को सिर्फ सुधाकर सिंह के बयान पर ही आपत्ति नहीं है, बल्कि उनके पिता के बयान भी उन्हें नागवार लगे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने यह बता दिया है कि नीतीश कुमार को पीएम बनने के लिए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के आशीर्वाद की जरूरत नहीं। नीतीश कुमार को आगे बढ़ने के लिए किसी व्यक्ति के आशीर्वाद की नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद की आवश्यकता है। सुधाकर सिंह के पिता हैं जगदानंद सिंह। उन्होंने लालू प्रसाद द्वारा नीतीश कुमार को दिए आशीर्वाद का खुलासा किया था।

जगदानंद ने कही थी आशीर्वाद की बात
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने इसके लीए पहले ही टीका लगा दिया है। लालू प्रसाद यादव के आशीर्वाद से ही देवगौड़ा और गुजराल प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे। लालू यादव ने नीतीश कुमार को पहले ही आशीर्वाद दे दिया है। लालू यादव का आशीर्वाद कोई साधारण नहीं है। उनके हृदय से निकली आवाज सच साबित होती है। लालू यादव तो पहले ही नीतीश कुमार को विजय का टीका लगा चुके हैं। लालू का आशीर्वाद नीतीश के लिए दिल्ली तक का रास्ता सुगम करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री !

महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री !

PMO पहुंचा जोशीमठ का मामला, पीएम मोदी के प्रधान सचिव की अध्‍यक्षता में आज बड़ी बैठक

PMO पहुंचा जोशीमठ का मामला, पीएम मोदी के प्रधान सचिव की अध्‍यक्षता में आज बड़ी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend