ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेहरू की राह पर मोदी……….

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
नेहरू की राह पर मोदी……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश नीति के मामले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का अनुसरण करते दिखाई देते हैं। मोदी सरकार भले ही घरेलू और विदेश नीति के मामले में पं. नेहरू की सार्वजनिक रूप से आलोचना करती रही है। लेकिन बहुत से मामलों में उन्हीं की नीतियों को नये परिपेक्ष्य में आगे बढ़ा रही है। दुनिया के विकासशील और कम विकसित देशों के ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन का आयोजन ऐसा ही एक उदाहरण है। करीब ७ दशक पहले पं. नेहरू ने एशिया की एकता को कायम करने के लिए १९५५ में इंड़ोनेशिया के बांडुंग में ऐसे ही सम्मेलन का आयोजन किया था। यह आंदोलन गुटनिरपेक्ष आंदोलन का आधार बना था। इस सम्मेलन में मिस्र के नेता नासिर और चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई ने भाग लिया था। लेकिन एशिया के नेता के रूप में भारत और पं. नेहरू उभरे थे। इस सम्मेलन में एशिया ने अमेरिका के नेतृत्व में कायम सुरक्षा गठबंधन का विरोध किया गया था। नेताओं ने एशिया को उप–निवेशवाद और नव–साम्राज्यवाद से पूरी तरह मुक्त करने का बीड़़ा उठाया था। अमेरिका और पश्चिमी देश बांडुंग सम्मेलन की भावना और प्रस्तावों को असफल बनाने के लिए लामबंद हो गए थे। यह इतिहास की त्रासदी है कि १९६२ में भारत और चीन के बीच युद्ध के कारण एशिया की एकता का सपना खंडि़त हो गया।

नरेन्द्र मोदी यूक्रेन युद्ध से दुनिया में पैदा हुई अस्थिरता और आर्थिक संकट के बीच ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। इसमें १२० से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया है। सबकी नजर इस बात पर होगी कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस शिखर सम्मेलन में शामिल होते हैं या नहीं। यदि वह निमंत्रण स्वीकार करते हैं तो सम्मेलन का महत्व और प्रभाव बहुत बढ़ जाएगा। बांडु़ंग सम्मेलन को लेकर पश्चिमी देशों के कूटनीतिज्ञों ने आलोचना की थी कि यह पूरब को पश्चिम के खिलाफखड़़ा करने का प्रयास है। ग्लोबल साउथ सम्मेलन के बारे में भी आलोचक कह सकते हैं कि यह दक्षिण (विकासशील और कम विकसित देश) को उत्तर (विकसित देश) के खिलाफ खड़़ा करने का प्रयास है। अमेरिका और पश्चिमी देश यह चाहेंगे कि इस सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध के संबंध में रूस पर दोषारोपण किया जाए। सम्मेलन के मेजबान भारत में यूक्रेन युद्ध के बारे में अभी तक रूस की निंदा नहीं की है। वास्तव में भारत पूरे संकट के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों को कम दोषी नहीं मानता।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर यूक्रेन युद्ध के कारण ग्लोबल साउथ पर पड़़ रहे प्रतिकूल असर की चर्चा करते रहे हैं। ऊर्जा‚ खाद्यान्न और उर्वरक की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक बुरा असर इन्हीं देशों पर पड़़ रहा है। खाद्यान्न कीमतों में बढ़ोतरी और इनकी आपूर्ति में बाधा के कारण अफ्रीकी देशों में भुखमरी का संकट मंड़रा रहा है। अमेरिका और पश्चिमी देशों की प्राथमिकता युद्ध के मैदान में रूस को हराना है। यूक्रेन को अरबों रुपये की आर्थिक सहायता का ‘निवेश’ रूस को कमजोर करने के लिए है। इन देशों को इस बात की कोई चिंता नहीं है कि ग्लोबल साउथ को संकट से कैसे बचाया जाए।

जी–२० के बाली शिखर सम्मेलन के समय से दुनिया में भारत के बढ़ते असर की चर्चा हो रही है। पश्चिमी देशों के नेताओं और मीडि़या को भी कहने पर मजबूर होना पड़़ा है कि दुनिया में एक नई महाशक्ति का उदय हो गया है। यह नई महाशक्ति भारत है। यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भारत ने भारी दबाव के बावजूद तटस्थ भूमिका निभाई है। इस भूमिका को ग्लोबल साउथ में सराहा गया है। यहां तक कि चीन में भी धारणा बन रही है कि भारत उसके खिलाफ अमेरिका की रणनीति का मोहरा नहीं बनेगा। इससे भारत–चीन सीमा पर अनुकूल असर पड़े़गा। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों को वैक्सीन की आपूर्ति की थी जबकि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने वैक्सीन का अपना जखीरा साझा करने से इनकार कर दिया था। वैक्सीन कूटनीति ग्लोबल साउथ शिखर वार्ता की सफलता का एक आधार बनेगी। सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध को यथाशीघ्र समाप्त करने के लिए रूस और अमेरिका की अगुवाई वाले पश्चिमी देशों पर भी राजनीतिक और नैतिक दबाव ड़ाला जा सकता है।
नरेन्द्र मोदी यूक्रेन युद्ध से दुनिया में पैदा हुई अस्थिरता और आर्थिक संकट के बीच ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। इसमें १२० से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजा गया है। सबकी नजर इस बात पर होगी कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस शिखर सम्मेलन में शामिल होते हैं या नहीं..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार…….

महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार.......

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा आज सिवान में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा आज सिवान में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend