ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजधानी समेत पूरा राज्य भीषण शीतलहर की चपेट में ,आज से और गिर सकता है पारा

UB India News by UB India News
January 7, 2023
in दुर्घटना, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी समेत पूरा राज्य इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। तेज पछुआ हवा से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां का तापमान सामान्य से भी आठ डि़ग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय‚ पूसा के मौसम वैज्ञानिक ड़ॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट ने पिछले ६४ वर्षों का रिकॉर्ड़ तोड़़ दिया है। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड़ की स्थिति अगले दो–चार दिनों तक बने रहने की संभावना है। ठंड़ का आलम यह है कि लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं‚ घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर यातायात पर इसका खराब असर पड़़ा है। सुबह में दृश्यता ५० मीटर से भी कम हो जा रही है। इस वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले सात दिनों तक यहां का न्यूनतम तापमान आठ से दस डि़ग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार‚ बृहस्पतिवार को इस मौसम का सबसे अधिक ठंड़ रहा तथा राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से भी एक डि़ग्री तथा अधिकतम तापमान सामान्य से भी आठ डि़ग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान १३.४ डि़ग्री सेल्यिस तथा न्यूनतम तापमान १०.४ डि़ग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह भागलपुर का अधिकतम तापमान १५.२ डि़ग्री तथा न्यूनतम तापमान ९.८ डि़ग्री सेल्सियस जबकि गया का अधिकतम तापमान १७.९ तथा न्यूनतम तापमान ९.६ डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को सूबे का सबसे ठंडा शहर समस्तीपुर का पूसा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी लोगों को भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन सर्द हवाओं ने लोगों को तड़पाया। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। राजधानी पटना सहित सूबे के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक सप्ताह से शीतलहर की स्थिति लगातार प्रचंड होती जा रही है। बिहार की राजधानी पटना सहित गया, बांका, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में प्रचंड ठंड का कहर जारी है। कड़कड़ाती ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दैनिक मजदूर काम पर नहीं जा रहे हैं। शाम होते ही सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए अलाव ही सहारा बचा है। बारिश ज्यादा होने पर लोग भगवान इंद्र से गुहार लगा लेते हैं। सर्दी में समझ में नहीं आ रहा किसे याद करें। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आज का दिन यानी शुक्रवार को भी ठंड में बिल्कुल भी कमी नहीं आएगी। हां, थोड़ी धूप निकलेगी, जिससे लोग राहत की सांस ले सकते हैं। विभाग का मानना है कि धूप से ठंड की रफ्तार में कोई कमी नहीं आएगी। उधर, मौसम विभाग ने सीमांचल के अलावा उत्तर बिहार के सभी जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को भी मौसम में प्रचंड ठंड का असर देखा जाएगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बिहार में शरीर गलाने वाली ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पछुआ हवा से प्रदेश में कनकनी बढ़ रही है. आज से और पारा गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग (IMD Patna) की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी. उत्तर पूर्व के छह जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर कोल्ड डे (Cold Day) का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिहार में ठंड की स्थिति ऐसी है कि राजधानी पटना सहित चार शहरों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे है. सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में दो दिनों तक अभी घने कोहरे की स्थिति रहेगी. गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 13.4 डिग्री पर पहुंच गया. शाम ढलते ही हवा से कनकनी बढ़ जा रही है.

गुरुवार को ये पांच जिले कोल्ड डे की चपेट में रहे

मौसम विभाग ने भागलपुर में ठंड को देखते हुए भीषण शीत दिवस की चेतावनी दी है. गुरुवार की बात करें पूर्णिया, सबौर (भागलपुर), डेहरी (रोहतास), मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) भी कोल्ड डे की चपेट में रहे. प्रदेश में सबसे कम तापमान फारबिसगंज में रहा. यहां गुरुवार को तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक पूसा में तापमान 11.8 डिग्री रहा.

पटना में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे तक रही. गुरुवार को दिन में हल्की धूप की स्थिति थोड़ी देर के लिए रही लेकिन शाम होते ही कनकनी से लोग घरों में दुबके रहे. मौसम विभाग की मानें तो अभी आठ से नौ जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

इन शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे

समस्तीपुर, किशनगंज और वाल्मीकि नगर में 10 डिग्री, पूर्णिया और भागलपुर में 9.8 डिग्री, गया में 9.6, सबौर और पूर्वी चंपारण में 9.5, नवादा में 9.2, रोहतास और सीवान में 9 और शेखपुरा में 8.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

Next Post
Mission 2024: BJP ने शुरू किया पहले लक्ष्य पर अमल, क्या है प्रवास योजना और उसका उद्देश्य

Mission 2024: BJP ने शुरू किया पहले लक्ष्य पर अमल, क्या है प्रवास योजना और उसका उद्देश्य

बिहार की राजनीति के सबसे धुरंधर खिलाड़ी अपनी ही राजनीति से घिरे!

बिहार की राजनीति के सबसे धुरंधर खिलाड़ी अपनी ही राजनीति से घिरे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend