ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत परतंत्र कैसे हुआ, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए…..

UB India News by UB India News
January 2, 2023
in पटना, भाजपा
0
भारत परतंत्र कैसे हुआ, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का मानना है कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई पर रोज बातें होती हैं और इस पर गर्व भी होता है, लेकिन भारत परतंत्र कैसे हुआ, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए, जिससे उन गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य में उससे बचा जा सके। बीजेपी के नेता विजय सिन्हा से कई मुद्दों पर खुलकर बात की। यहां पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश

सवाल: बिहार में सत्ता का जनादेश मिलने के बाद भी आपकी पार्टी विपक्ष में है, इसका अगले चुनाव में क्या प्रभाव पड़ेगा?
विजय सिन्हा: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर एनडीए सत्ता में आई थी और पूर्व को घोषणा के मुताबिक नीतीश कुमार सीएम बने। इसके बाद नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री की कुर्सी दिखाई देने लगी, वे महागठबंधन के साथ चले गए, इसमें बीजेपी ने कहीं पलटी नहीं मारी है। पीएम बनने का सपना लेकर नीतीश जी महागठबंधन में गए हैं। इसे जनता देख रही है। आज बीजेपी दमदार तरीके से विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

सवाल : कहा जाता है कि नीतीश की लड़ाई भ्रष्टाचार और अपराध से रही है, फिर वे ऐसा कैसे निर्णय लिया? क्या बीजेपी से अंदरूनी अनबन हो गई थी?
विजय सिन्हा : नीतीश जी दरअसल काफी महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं। वे बिना सत्ता के नहीं रह सकते। आप देखिए न उनकी पार्टी कभी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी, फिर भी जैसे तैसे सीएम की कुर्सी पर बरकरार रहे। पिछले विधानसभा में भी उनकी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी थी, लेकिन सीएम वही रहे।

सवाल : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री तो बनाया भी बीजेपी ने ही थी? इसमें दोष नीतीश कुमार का कैसे?
विजय सिन्हा: चुनाव से पूर्व बीजेपी ने घोषणा की थी। ज्यादा सीट आने के बावजूद हमने अपने वादे के मुताबिक उन्हें सीएम बनाया, लेकिन वे फिर उसी राजद के पास पहुंच गए, जिनके कार्यकाल के जंगल राज से बिहार को बाहर निकाल कर हमलोग यहां लाए थे। देखिए, इतना तो जान लीजिए अब बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार अप्रासंगिक हो गए हैं। कुछ महीनों के बाद जदयू नाम की राजनीतिक पार्टी देखने तक को नहीं मिलेगी। हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने साफ संकेत दे दिया है कि जदयू अब इतिहास की बात रह गई है। अगले चुनाव में बीजेपी और राजद ही नजर आयेगी।

सवाल : विपक्ष के कई नेता कहते रहे है कि जदयू का विलय राजद में हो जाएगा? आखिर इसका कुछ तो आधार होगा।
विजय सिन्हा: आपने भी देखा होगा कि नीतीश जी खुद अपना उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को मान चुके है। सार्वजनिक तौर पर वे कह चुके हैं कि अब तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है। क्या जदयू में ऐसा कोई नेता नहीं, जिसे आगे बढ़ाया जाए? जदयू के नेताओं में आज असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। लोग समय की तलाश में हैं। आप खुद समझिए जदयू में वही नेता हैं जो राजद के जंगलराज के खिलाफ लड़ाई लड़कर यहां आए हैं और आज आप उसी जंगलराज के पुरोधा के साथ गलबहिया कर रहे हैं, कोई इसे स्वीकार करेगा?

सवाल : क्या नीतीश फिर से एनडीए में आएंगे, तो क्या बीजेपी उनका स्वागत करेगी?
विजय सिन्हा: इसका सवाल ही अब बेकार है। बीजेपी के साथ नीतीश अब कभी भी नहीं आ सकते। नीतीश कुमार के एनडीए छोड़कर जाने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी है। भले बीजेपी विपक्ष में हो लेकिन कार्यकर्ता जोश और उत्साह से कार्य कर रहे हैं।

सवाल: शराबबंदी, कानून व्यवस्था को लेकर आप लोग काफी सजग दिख रहे हैं?
विजय सिन्हा: कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता रही है। बिहार के लोगों से कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार का वादा कर ही एनडीए सत्ता में आई थी। आप खुद देखिए जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है कानून व्यवस्था की स्थिति क्या हो गई है। राज्य में हर दिन बड़ी आपराधिक वारदातें हो रही है। रही शराबबंदी कानून की बात तो हम इसके समर्थक रहे हैं, लेकिन जहरीली शराब से हो रही मौत का विरोध है। शराबबंदी के बावजूद कहां शराब नहीं मिल रही है? सरकार में बैठे सबको सबकुछ मालूम है। जहरीली शराब और अपराधियों की गोली से लोगों की हो रही मौत के लिए तो सही मायने में सरकार और प्रशासन ही जिम्मेदार है तो मृतक के परिजनों को क्यों नहीं मुआवजा मिलना चाहिए?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
कुढ़नी उपचुनाव में हार के बाद जदयू संगठन में बदलाव की कवायद तेज

कुढ़नी उपचुनाव में हार के बाद जदयू संगठन में बदलाव की कवायद तेज

वारंटी को पकड़ने गए दारोगा की जमकर पिटाई, पुलिस महकमे में मची खलबली!

वारंटी को पकड़ने गए दारोगा की जमकर पिटाई, पुलिस महकमे में मची खलबली!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend