ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के कंझावला में कार से लड़की को घसीटकर मारा, पुलिस का एक्शन तेज़

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
दिल्ली के कंझावला में कार से लड़की को घसीटकर मारा, पुलिस का एक्शन तेज़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में साल के पहले दिन एक लड़की को कार से घसीटे जाने के मामले में पुलिस का एक्शन तेज़ हो गया है। नए साल की अल सुबह दिल्ली के कंझावला इलाके में एक लड़की का शव छत विछत हालत में मिला था। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने कार से लड़की की स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे लड़की गाड़ी के नीचे फंस गई और आरोपियों ने कई किलोमीटर तक उसको घसीटा जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

दिल्ली के कंझावला में कार के नीचे 5 किलोमीटर तक घिसटती लड़की की भनक दिल्ली पुलिस को भले ही न लगी हो लेकिन एक जानवर को इसकी भनक लग गई थी और वह 100 मीटर से ज्यादा दूरी तक कार का पीछा भी किया था। दरअसल, कार का जो सीसीटीवी मिला है। वो 1 तारीख का तड़के साढ़े बजे का फुटेज है। इस फुटेज में ही कार एक यू-टर्न से मुड़ती हुई दिख रही है। गौरतलब है कि इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और आईपीसी की धारा 304 को भी जोड़ा है। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित को न्याय की मांग की है।

RELATED POSTS

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

कार के पीछे भागता दिख रहा कुत्ता
दरअसल, इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। लोग ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि आखिर ये संभव कैसे है? कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि नए साल पर पूरी दिल्ली में पुलिस की सख्ती थी, ऐसे में 5 किलोमीटर तक घिसटती कार में लड़की की जानकारी पुलिस को कैसे नहीं मिली? इस बीच, सीसीटीवी फुटेज में घटना वाली कार के पीछे एक कुत्ता के भागती हुई तस्वीर साफ दिख रही है। आम तौर पर कुत्ते किसी ऐसी गाड़ी वाले के पीछे भागते हैं जिसपर उन्हें कोई संदेह हो। इस वीडियो में भी दिख रहा है कि कुत्ता घटना वाली गाड़ी के पीछे काफी दूर से भागता आ रहा था।

दो कुत्ते एकसाथ
जैसे ही गाड़ी यू-टर्न लेती है कुत्ता रुक जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि वह जाती हुई कार की तरफ देख रहा है। इसी दौरान पीछे से एक और कुत्ता वहां पहुंच जाता है। जब कार नहीं रुकती है तो कुत्ता वहां से जाता दिख रहा है। यानी कुत्ते को कुछ अनहोनी की जानकारी तो मिल ही गई थी। तभी वह कार के पीछे भागा था।

कुत्तों को लग जाती है भनक
दरअसल, कुत्तों को किसी अनहोनी की भनक तुरंत लग जाती है। ऐसे में कार के साथ घिसटती लड़की की भनक वीडियो में दिख रहे कुत्ते को लग गई थी। तभी वह कार के पीछे भागा था। जब कार नहीं रुकी तो वह कुत्ता पास के ही एक बिल्डिंग के पास चला गया, हालांकि वह अंत तक कार वाली दिशा की तरफ ही निहार रहा था।

हादसा नहीं हत्या
दिल्ली में कंझावला हादसे पर दिल्ली पुलिस भी एक्शन में आई है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से 5 सवाल पूछे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस पर सवाल उठा रही है। लोगों का कहना है कि आखिर 5 किलोमीटर पर तक कार में लड़की घिसटती रही और पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली? पीड़ित परिवार भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मृतक की मां ने कहा कि ये हादसा नहीं बल्कि हत्या है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत ,ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक ………………

खामेनेई के शव को 4 महीनों से कैसे रखा हुआ है सुरक्षित?

by UB India News
July 2, 2026
0

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को 9 जुलाई को दफनाया जाएगा. उनकी मौत के 4 महीने से ज्यादा...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
राम मंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह को मुद्दा क्यों नहीं बनाना चाहती है बीजेपी?

राम मंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह को मुद्दा क्यों नहीं बनाना चाहती है बीजेपी?

फैसले की नीयत और नीति सही… नोटबंदी पर SC के फैसले पर बोले रविशंकर प्रसाद

फैसले की नीयत और नीति सही... नोटबंदी पर SC के फैसले पर बोले रविशंकर प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend