ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Year Ahead 2023: PM Modi की पहल पर समग्र दुनिया मना रही है International Year Of Millets 2023

UB India News by UB India News
January 3, 2023
in कारोबार
0
Year Ahead 2023: PM Modi की पहल पर समग्र दुनिया मना रही है International Year Of Millets 2023
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल 2023 के पहले दिन के आगाज के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स (Millets) वर्ष आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहल पर भारत ने 2023 को इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रस्ताव पेश किया था, जिसका 72 देशों ने समर्थन किया. इसके बाद 2021 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा ने 2023 को मिलेट्स का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित कर दिया. जनवरी में खेल और युवा मामलों के मंत्रालय समेत छत्तीसगढ़, मिजोरम और राजस्थान इंटरनेशनल मिलेट्स वर्ष से संबंधित कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन प्रमुखता से करेंगे. गौरतलब है कि भारत ने मिलेट्स की महत्ता को पहचान दिलाने के लिए सतत् प्रयास किए. लोगों को मिलेट्स के रूप में पौष्टिक भोजन प्रदान करने के साथ-साथ इसकी घरेलू और वैश्विक मांग बनाने पर भी जोर दिया.

मिलेट्स होते क्या हैं
छोटे बीज वाली घासनुमा फसलों को वर्गीकृत करने के लिए मिलेट्स एक सामान्य शब्द है, मिलेट्स को अक्सर पोषक अनाज भी कहा जाता है. ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी, काकुन, चीना, सावा और कोडोन मिलेट्स में आते हैं. उप-सहारा के अफ्रीकी देशों समेत एशिया के शुष्क भूमि पर उगाई जाने वाले मिलेट्स फसल लाखों लोगों के लिए आहार का मुख्य अनाज होने के साथ-साथ आजीविका का साधन भी है. मिलेट्स पोषण देने के साथ-साथ किसानों को आय और आजीविका प्रदान करते हैं. भोजन के अलावा मिलेट्स बतौर चारा, जैव ईंधन और शराब बनाने के काम भी आते हैं.

RELATED POSTS

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

मिलेट्स का महत्व और फायदे
मिलेट्स उच्च प्रोटीन स्तर और कहीं बेहतर संतुलित अमीनो एसिड गुण के कारण पौषण के मामले में गेहूं और चावल से बेहतर हैं. मिलेट्स में विभिन्न फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जो चिकित्सकीय गुणों को बढ़ावा देते हैं. खासकर एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेटिव गुणों के कारण. इसके अलावा जलवायु के अनुकूल होने के साथ-साथ मिलेट्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और अच्छी गुणवत्ता वाले वसा से भी भरपूर होते हैं. मिलेट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, लोहा, मैंगनीज, जस्ता और बी कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मिलेट्स की फसल रासायनिक उर्वरकों पर निर्भर नहीं है.

भारत में मिलेट्स की पृष्ठभूमि
भारत में मिलेट्स पारंपरिक रूप से भोजन का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन 1960 के दशक में हरित क्रांति के जरिये खाद्य सुरक्षा पर दिए गए जोर से मिलेट्स कम खाए जाने लगे और लगभग भुला दिए गए. हरित क्रांति से पहले मिलेट्स का कुल खेती वाले अनाज में हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत था, जो पिछले कुछ वर्षों में घटकर लगभग 20 प्रतिशत ही रह गया है. न सिर्फ मिलेट्स की खपत में कमी आई है, बल्कि इनकी फसलों का स्थान व्यावसायिक फसलों, तिलहन, दालों और मक्का ने ले लिया है. ये वाणिज्यिक फसलें लाभदायक हैं, जिनके उत्पादन को सब्सिडी, प्रोत्साहन खरीद और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल करने के रूप में प्रोत्साहित भी किया गया. इसके परिणामस्वरूप आहार पैटर्न में बदलाव आया है, जिसमें कैलोरी से भरपूर अनाज को प्राथमिकता दी गई. भारत 170 लाख टन से अधिक मिलेट्स का उत्पादन करता है, जो एशिया का 80 प्रतिशत और वैश्विक उत्पादन का 20 प्रतिशत है. भारत में सभी नौ ज्ञात मिलेट्स की फसलें होती हैं और दुनिया में मिलेट्स का सबसे बड़ा उत्पादक और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक देश है. भारत के अधिकांश राज्य एक या एक से अधिक मिलेट्स फसल उगाते हैं. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरीखे राज्य मिलेट्स के प्रमुख उत्पादक हैं.

भारत का मिलेट्स व्यापार
भारत ने 2021-22 के दौरान 34.32 मिलियन डॉलर के मिलेट्स का निर्यात किया. 2020-21 में 26.97 मिलियन, तो 20219-20 में 28.5 मिलियन डॉलर के मिलेट्स का निर्यात किया. भारत के प्रमुख मिलेट्स निर्यातक देश संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, सऊदी अरब, लीबिया, ओमान, मिस्र, ट्यूनीशिया, यमन, ब्रिटेन और अमेरिका हैं. दुनिया में मिलेट्स आयात करने वाले प्रमुख देश इंडोनेशिया, बेल्जियम, जापान, जर्मनी, मैक्सिको, इटली, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और नीदरलैंड हैं.

एमएसपी भी अच्छी
आंकड़ों के मुताबिक ज्वार, बाजरा और रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 73 फीसदी, 65 फीसदी और 88 फीसदी बढ़कर क्रमश: 2,990 रुपये, 2,350 रुपये और 3,578 रुपये हो गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

रूस में अचानक पेट्रोल और डीजल की इतनी भारी किल्लत क्यों हो गई है?

by UB India News
July 5, 2026
0

एक ऐसा देश जो दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों में गिना जाता है, आज वह अपने ही पेट्रोल पंपों...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 5, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
Year Ahead 2023: 2024 लोकसभा चुनाव के बड़े समर से पहले 9 विधानसभा चुनाव होंगे सेमीफाइनल

Year Ahead 2023: 2024 लोकसभा चुनाव के बड़े समर से पहले 9 विधानसभा चुनाव होंगे सेमीफाइनल

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई नोटबंदी पर मुहर, खारिज की याचिका; फैसले को बताया सही

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई नोटबंदी पर मुहर, खारिज की याचिका; फैसले को बताया सही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend