ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुनहरे कल के लिए परिवर्तन जरूरी, नए वर्ष में चुनौतियों से पार पाने की नई उम्मीदें

UB India News by UB India News
January 2, 2023
in कैरियर, खास खबर, राष्ट्रीय
0
सुनहरे कल के लिए परिवर्तन जरूरी, नए वर्ष में चुनौतियों से पार पाने की नई उम्मीदें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त हुई और इसी के साथ जग उठी इस वर्ष कुछ अच्छा और अनुपम होने की आशा- न केवल व्यक्तिगत जीवन में, बल्कि राष्ट्र जीवन में भी। इसके लिए चिंतन-मनन के स्तर पर भी परिवर्तन लाना होगा और कार्यशैली के स्तर पर भी। यह परिर्वतन न केवल होना चाहिए, बल्कि हर स्तर पर दिखना भी चाहिए, क्योंकि तभी उन समस्याओं से पार पाया जा सकता है, जो देश के समक्ष उपस्थित हैं।

समस्याओं की अनदेखी करने अथवा उन्हें टालने की प्रवृत्ति से वे और अधिक बढ़ने के साथ जटिल भी होती हैं। यह आशा की जानी चाहिए इस नए वर्ष में इस प्रवृत्ति से छुटकारा मिलेगा और समस्याओं के तात्कालिक और साथ ही दीर्घकालिक समाधान खोजने के नए एवं प्रभावी तौर-तरीके विकसित किए जाएंगे। इन्हें शासन और प्रशासन, दोनों की ओर से विकसित करना होगा। जब ऐसा हो जाए तो फिर आम जनता को उनके अनुरूप अपने आचार-व्यवहार को बदलना होगा।

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

इससे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता कि विभिन्न समस्याओं के समाधान की आवश्यकता तो खूब जताई जाती है, क्योंकि तथ्य यह भी है कि इसे लेकर असहमति का वातावरण बनता रहता है कि किसी समस्या का समाधान किस तरीके से किया जाना है? इसके चलते समस्याएं वर्षों तक समाधान की प्रतीक्षा करती रहती हैं। इससे अच्छा और कुछ नहीं कि इस नए वर्ष में समस्याओं का मिलकर समाधान करने को लेकर सहमति बने और फिर वह एक साझा एजेंडे का रूप ले। आने वाले कल को सुनहरा बनाने का यही सर्वोत्तम उपाय है।

नया वर्ष न केवल उम्मीदें लेकर आता है, बल्कि चुनौतियां भी। नई चुनौतियों में कुछ पुरानी चुनौतियां भी जुड़ जाती हैं। आने वाले कल को बीते हुए कल से बेहतर करने के लिए यह आवश्यक है कि हमारे नीति नियंता नई-पुरानी चुनौतियों से प्राथमिकता के आधार पर पार पाने का संकल्प लें। हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते कि सबने यह ठाना था कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन इस अभीष्ट की पूर्ति नहीं हो सकी तो इसीलिए, क्योंकि उन तरीकों पर सहमति नहीं बन सकी, जिन पर अमल किया जाना था।

कम से कम इस नए वर्ष में तो देश को वास्तव में आत्मनिर्भर बनाने की न केवल ठोस रूपरेखा बने, बल्कि उस पर पूरी गंभीरता के साथ अमल भी हो। ऐसा ही कुछ अन्य अनेक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी करना होगा। भारत को केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बनना, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कद को भी बढ़ाना है और विश्व को राह भी दिखानी है। इसमें सफलता तब मिलेगी, जब हम एक राष्ट्र के रूप में देशवासियों के साथ विश्व समुदाय की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरेंगे। अब भारत एक ऐसे मोड़ पर है, जिसमें विश्व भी हमसे कुछ आस लगाए है। इन्हें पूरा करना सबका साझा उद्देश्य बने, इस आशा के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
बीता हुआ कल, उम्मीदों को पूरा करने के लिए कार्यशैली बदलने की जरूरत

बीता हुआ कल, उम्मीदों को पूरा करने के लिए कार्यशैली बदलने की जरूरत

चीन से संबंध : सठे साठ्यम नीति ही सही

चीन से संबंध : सठे साठ्यम नीति ही सही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend