ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन बनेगा प्रधानमंत्री!

UB India News by UB India News
December 23, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
कौन बनेगा प्रधानमंत्री!

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउबा हिमालयी राज्य नेपाल के अगले प्रधानमंत्री होंगेॽ इस सवाल के जवाब में कई ‘किंतु’ ‘परंतु’ हैं। उन्हें पार्टी की संसदीय दल का नेता निर्वाचित कर लिया गया और इस तरह नेपाली कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का उनका रास्ता साफ हो गया। हिमालयी राज नेपाल में पिछले २० नवम्बर को आम चुनाव हुआ था। इस चुनाव में देउबा की नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि उन्हें संसदीय दल के नेता के पद के लिए पार्टी महासचिव गगन कुमार थापा के विरोध का सामना करना पड़ा। यह गौर करने वाली बात है कि इस आम चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नेपाली कांग्रेस पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओईस्ट सेंटर) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड़ सोशलिस्ट) के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। देउबा की नेपाली कांग्रेस के गठबंधन के साझीदार रहे कम्युनिस्ट नेता प्रचंड भी सत्ता के आकांक्षी हैं। यह माना जा रहा है कि इस चुनाव से पहले देउबा और प्रचंड ने बारी–बारी से सरकार का नेतृत्व करने के लिए समझौता किया था। प्रचंड ५ साल के कार्यकाल के शुरु आती ढाई साल में स्वयं को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि नेपाल में उट किस करवट बैठेगा। २०१७ में केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) और प्रचंड के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ माओईस्ट सेंटर ने मिलकर २७५ सदस्यीय संसद की प्रतिनिधि सभा की दो–तिहाई सीट जीतकर पूरी दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया था। मई २०१८ में जब इन दोनों पार्टियों का विलय हुआ तब इसे देश की अपराजेय राजनीतिक शक्ति के तौर पर देखा गया था‚ लेकिन राजनीतिक महत्वाकांक्षा और गुटबाजी के कारण यह एकता बिखर गई। इस ऐतिहंासिक राजनीतिक पृष्ठभूमि से यह सवाल उठता है कि क्या इस बार भी प्रचंड की राजनीतिक महत्वाकांक्षा शेर बहादुर देउबा की राह में रोड़़ा बनेगी। अगर ऐसा हुआ तो नेपाल फिर एक बार राजनीतिक अस्थिरता के दलदल में गहरे तक फंस जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
संवाद की अचूक ताकत………..

संवाद की अचूक ताकत...........

भुलाए नहीं भूलेगा यह विश्व कप

भुलाए नहीं भूलेगा यह विश्व कप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend