ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शराबबंदी की हकीकत : 4 लाख मामले, 4.5 लाख लोगों को गिरफ्तार मात्र 1300 लोग हुए दोषी करार

UB India News by UB India News
December 17, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
बिहार में शराबबंदी की हकीकत : 4 लाख मामले, 4.5 लाख लोगों को गिरफ्तार मात्र 1300 लोग हुए दोषी करार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा करीब 70 पहुंच गया है. इसपर राजनीति भी हो रही है. सड़क से संसद तक विपक्ष हमलावर है. इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने बिहार में शराबबंदी कानून की पोल खोल दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में शराबबंदी कानून का बुरा हाल है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है, धरातल में उसका असर नजर नहीं आ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में जब शराबबंदी कानून लागू हुआ यानी साल 2016 से इस साल अक्टूबर तक बिहार पुलिस और आबकारी विभाग ने 4 लाख मामले दर्ज किए. इनमें से 1% से भी कम मामलों में दोष साबित हो सका.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

शराबबंदी कानून में 1% से भी कम दोषी 

साल 2016 से अक्टूबर 2022 तक बिहार पुलिस और आबकारी विभाग ने शराबबंदी कानून के तहत 4 लाख मामले दर्ज किए और करीब 4.5 लाख लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें लगभग 1.4 लाख लोगों पर विभिन्न अदालतों में मुकदमा चलाया गया. जिन लोगों ने मुकदमे का सामना किया उनमें से केवल 1,300 लोगों यानी 1 प्रतिशत से कम को दोषी ठहराया गया. रिपोर्ट के अनुसार, करीब 900 लोगों को ठोस सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है.

जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 1,300 लोगों को शराबबंदी कानून के तहत दोषी ठहराया गया, उनमें से सिर्फ 80 लोग शराब के सप्लायर या कारोबारी थे. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार शराब पीने वालों की भारी संख्या में गिरफ्तारी से जेलों में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने साल 2018 में भी बताया था कि शराबबंदी कानून से राज्य के हाशिए पर रहने वाले वर्ग पर ज्यादती हो रही है. जेलों की क्षमता को देखते हुए ही राज्य सरकार ने पिछले अप्रैल 2021 में शराबबंदी कानून में संशोधन किया था ताकि पहली बार शराब पीने वालों को 2,000 रुपये से 5,000 रुपये के जुर्माने के साथ छूट दी जा सके.

25 हजार से अधिक लोग जेल में बंद

अदालतों ने भी शराबबंदी के मामलों में जमानत प्रक्रिया को तेज कर दिया है, इसके बावजूद शराबबंदी कानून के तहत मुकदमे के पूरा होने के इंताजर में 25 हजार से अधिक लोग जेल में बंद हैं. हाल ही में बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 84 पहुंच गया है. इस मामले में बिहार सरकार ने SIT गठित की है. पुलिस ने इस मामले में 87 लोगों को गिरफ्तार किया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मामले में बिहार सरकार को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
चाहे गलवान हो या तवांग, सेना ने शौर्य दिखाया, जितनी तारीफ करें उतनी कम

चाहे गलवान हो या तवांग, सेना ने शौर्य दिखाया, जितनी तारीफ करें उतनी कम

PK के नीतीश को राजनीतिक आईना दिखाने के मायने

PK के नीतीश को राजनीतिक आईना दिखाने के मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend