ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपनी ‘ताकत’ परखने फिर बिहार की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
December 17, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
अपनी ‘ताकत’ परखने फिर बिहार की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने की वजह से 70 से अधिक लोगों की मौत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विरोधियों से लेकर सहयोगियों तक के निशाने पर आ गए हैं. इसी बीच बिहार में एक बड़ी सियासी हलचल होने जा रही है. दरअसल, नीतीश कुमार जनता का मूड जानने और अपनी सियासी शक्ति परखने के लिए एक बार फिर से बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस दौरान वो न केवल जनता से मिलेंगे; बल्कि जदयू के साथ-साथ महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर 2024 लोकसभा चुनाव के पहले नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे. सूत्र बताते हैं कि संभवतः नीतीश कुमार चंपारण से ही अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे; जैसा कि वो अभी तक करते आए हैं.

मुख्यमंत्री की यात्रा की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन, जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में यात्रा पर निकलेंगे. दरअसल, नीतीश कुमार की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है; क्योंकि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है कि 2025 का विधान सभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. सीएम नीतीश की इस घोषणा के बाद बढ़ी सियासी हलचल के बीच इस यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है; ताकि नीतीश कुमार के मिशन दिल्ली के लिए जमीनी हकीकत का भी इस यात्रा के जरिये पता लगाया जा सके.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

भाजपा के निशाने पर नीतीश कुमार
नीतीश कुमार देशभर में बीजेपी विरोधी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं, लेकिन उसके पहले उन्हें बिहार में अपनी जमीनी हकीकत को जानना होगा. यह इसलिए कि कई मुद्दों को लेकर बीजेपी लगातार उन पर हमला बोल रही है. चाहे बात बिहार के विकास की हो या फिर प्रदेश में लागू शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने की वजह से हो रही लगातार मौत; नीतीश कुमार भाजपा के निशाने पर हैं.

अपनी राजनीतिक ताकत परखेंगे नीतीश

नीतीश कुमार इस यात्रा के जरिए न सिर्फ लोगों से विकास की जानकारी लेने की कोशिश करेंगे; बल्कि शराबबंदी को लेकर लोगों की राय क्या है, ये भी जानने की कोशिश करेंगे. खासकर महिलाओं से वे संवाद स्थापित कर जानेंगें कि शराबबंदी को लेकर उनके मन में क्या है. दरअसल सीएम नीतीश कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने बिहार में महिलाओं के कहने पर शराबबंदी का फैसला किया था.

मिशन दिल्ली से पहले महत्वपूर्ण कदम
बता दें कि नीतीश कुमार इसके पहले भी कई यात्रा कर चुके हैं और यात्रा के बाद जो कमियां उन्हें नजर आईं उसमें सुधार भी किया. अब जब लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है ऐसे में नीतीश कुमार चुनाव के पहले जो कमियां है और उसे समय रहते दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे; ताकि इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिल सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
48 घंटे बाद पहली मौत ………….

48 घंटे बाद पहली मौत .............

गैंगरेप केस में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस बानो

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बिलकिस बानो की पुनर्विचार याचिका, दोषियों की रिहाई को दी थी चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend