ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कटाक्ष : फिर नोटबंदी !

UB India News by UB India News
December 15, 2022
in कारोबार, खास खबर, हास्य - व्यंग
0
कटाक्ष : फिर नोटबंदी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जी नहीं‚ नोटबंदी हुई नहीं है। अभी तो बस नोटबंदी करने की मांग उठी है। यह होने और करने से पहले का टोटका होता है ताकि जब हो जाए तो कहा जाए कि जनता की बेहद मांग पर ऐसा किया गया है। वह जमाना याद है‚ जब भोंपू के साथ रिक्शा पर पूरे शहर में घूम–घूमकर यह प्रचार किया करता था कि जनता की बेहद मांग पर फलां थियेटर में फलां फिल्म आ रही है। यह कुछ–कुछ वैसा ही टोटका लग रहा है। जनता की मांग उठनी शुरू हो गई है–नोटबंदी लाओ। पहले यह मांग उठी थी बाबा रामदेव जैसों की ओर से। अब यह मांग उठ रही है मोदी जी की ओर से। अरे नहीं प्रधानमंत्री जी यह मांग नहीं कर रहे हैं। खुद करेंगे क्या पगले! यह मांग तो छोटे मोदी जी ने उठाई है। अरे नहीं यार‚ नीरव मोदी ने नहीं उठाई है। नहीं–नहीं ललित मोदी ने भी नहीं उठाई है। पता नहीं क्यों लोग उन्हें ही छोटा मोदी समझते हैं। यह मांग तो सुशील मोदी ने उठाई है भाई! हां–हां‚ वही बिहार वाले। अब राज्य सभा में आ गए हैं न तो अब बिहार की बात नहीं करते। अब उन्होंने बडा काम हाथ में ले लिया है। नोटबंदी करवाने का। बडे मोदी जी ने जो काम कर दिखाया‚ छोटे मोदी उसकी मांग तो कर ही सकते हैं। वैसे भी वे कोई छोटा भीम नहीं हैं कि बडे–बडे काम अंजाम देकर बस छोटे–छोटे बच्चों का मन बहलाते रहें। वे तो बडे–बडों के मन में खौफ पैदा कर रहे हैं।

अदालत अभी पहले वाली नोटबंदी के मामले की सुनवाई कर रही है कि क्या हुआ था‚ कैसे हुई थी–जरा बताओ तो। सरकार हीले–हवाले कर रही है कि सब अच्छा हुआ था जी‚ कोई दिक्कत नहीं हुई थी। छोडो अब जो हो गया सो हो गया। मिट्टी पाओ। अब यह बताने का फायदा भी क्या कि लोग कई दिनों तक लाइन में लगे रहे थे। लाइन में लगे–लगे ही न जाने कितनों ने तो दम ही तोड दिया था। काम–धंधे चौपट हो गए। लोगों के रोजगार छिन गए थे। छः साल बाद जिंदगी अब भी पटरी पर नहीं आई है। लोग तो कहते हैं कि अर्थव्यवस्था भी पटरी पर नहीं आई है। पर चलो अब सरकार यह कह सकती है कि अब यह वाली नोटबंदी और हो जाने दो सर जी। फिर इकट्ठा ही बता देंगे कि क्या हुआ था और कैसे हुआ था। वैसे भी अगर सरकार पांच साल में बदलती है‚ तो कोई छोटी–मोटी नोटबंदी छः साल में एक बार तो हो ही जानी चाहिए। थोडी जीवंतता आए‚ थोडी अफरा–तफरी सी मचे। कुछ तो मजा आए। जनता बेशक‚ पांच साल में चुनाव तो भूल जाती है‚ लेकिन नोटबंदी वह छः साल बाद भी नहीं भूली है। आज भी आठ बजते ही एक खौफ सा तारी हो जाता है। वैसे अगर दो हजार के नोट में चिप लगी थी‚ तो भी नोट गायब कैसे हो गए यार!

RELATED POSTS

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 11, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
नेहरू की इस गलती की सजा भुगत रहा भारत?

नेहरू की इस गलती की सजा भुगत रहा भारत?

तवांग में झड़प: सैन्य नीति पर फैसला बंद कमरों में होता है, सार्वजनिक बहस से नहीं

तवांग में झड़प: सैन्य नीति पर फैसला बंद कमरों में होता है, सार्वजनिक बहस से नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend