ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छपरा जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या, अब तक 20 लोगों ने गंवाई जान , बढ़ सकती है जान गंवाने वालों की संख्या

UB India News by UB India News
December 15, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, सारण
0
छपरा जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या, अब तक 20 लोगों ने गंवाई जान , बढ़ सकती है जान गंवाने वालों की संख्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। घटना छपरा के इशूवापुर और मशरख का है। बिहार में ये घटना इसलिए हैरान करने वाली है क्योंकि यहां शराबबंदी कानून लागू है। यहां शराब को खरीदना या बेचना दोनों ही गैरकानूनी है और यहां शराब का सेवन करने पर भी सजा का प्रावधान है।

हार के सारण जिले में जहरीली शराब से हो रही मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. जिले के तीन प्रखंडों में जहरीली शराब से 20 लोगों की मौत हो गई है. मौत के बाद जिला प्रशासन ने चुप्पी साध ली है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इशुआपुर के डोईला गांव से हरिराम महतो और उसके पुत्र सूरज महतो को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा भेजी गई शराब पीकर 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग बीमार हैं.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

घटना के बाद बुधवार की सुबह से ही सदर अस्पताल में बीमार लोगों का तांता लगा रहा. कई लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई तो कई लोग अपनी जिंदगी से ही हाथ धो बैठे. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है. अभी तक पूरे जिले में अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है वही इस कांड में शामिल 3 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

लगातार हो रही मौत के बाद मृतक के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ये घटना शराबबंदी पर सवाल खड़े कर रही है. परिजनों का कहना है कि अगर शराब बंदी है तो फिर लोग शराब पी कैसे रहे हैं और अपनी जिंदगी कैसे गंवा रहे हैं. इसुआपुर प्रखंड के डोईला और मसरख प्रखंड के यदुपुर गांव के साथ ही अमनौर और मढौरा में भी शराब से संदिग्ध मौत हुई है. शराब से मौत के बाद लोगों में आक्रोश है और लोगों ने मशरक के महावीर चौक को जाम कर दिया है.

लोगों ने इस मामले में लापरवाह प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उधर सदर अस्पताल में लगातार लोगों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है. जहां भी देखिए वहां से रोने की आवाज आ रही है. पूरे मामले में प्रशासनिक पक्ष चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन लोग प्रशासन के विफलता को लेकर आक्रोशित दिख रहे हैं. इस कांड में अब तक जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम इस प्रकार हैं.

शराब पीने की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का नाम-

  1. विजेन्द्र राय पिता नरसिंग राय ( डोइला,इसुआपुर थाना)
  2. हरेंद्र राम पिता गणेश राम ( मशरख तख़्त,मशरक थाना)
  3. रामजी साह पिता गोपाल साह ( मशरख )
  4. अमित रंजन पिता दीवेद्र सिन्हा ( डोइला ) इसुआपुर थाना
  5. संजय सिंह पिता वकील सिंह ( डोइला,इसुआपुर थाना  )
  6. कुणाल सिंह,पिता यदु सिंह ( मशरख )
  7. अजय गिरी,पिता सूरज गिरी,बहरौली,मशरक थाना
  8. मुकेश शर्मा, पिता बच्चा शर्मा,मशरक
  9. भरत राम,पिता मोहर राम,मशरक तख्त, मशरक थाना
  10. जयदेव सिंह,पिता बिंदा सिंह,बेन छपरा, मशरक
  11. मनोज राम,पिता लालबाबू राम,दुरगौली, मशरक
  12. मंगल राय,पिता गुलज़ार राय, मशरक
  13. नासिर हुसैन, पिता शमसुद्दीन, मशरक
  14. रमेश राम,पिता कन्हैया राम,मशरक
  15. चन्द्रमा राम,पिता हेमराज राम,मशरक
  16. विक्की महतो,पिता सुरेश महतो, मढ़ौरा
  17. गोविंद राय,घिनावन राय,पचखंडा,मशरक
  18. ललन राम, पिता करीमन राम,मशरक पश्चिम टोला
  19. प्रेमचंद साह, पिता मुन्नीलाल साह, रामपुर अटौली, इसुआपुर
  20. दिनेश ठाकुर, असर्फी ठाकुर, महुली,मशरक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
नीतीश कुमार 71 की उम्र में क्यों बोल रहे ‘तू-तड़ाक’ की भाषा ,बीजेपी विधायकों से कहा-‘तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो’

नीतीश कुमार 71 की उम्र में क्यों बोल रहे 'तू-तड़ाक' की भाषा ,बीजेपी विधायकों से कहा-'तुम लोग शराब बिकवा रहे हो, शराबी हो'

सबसे ज्यादा राजद को तो जदयू को मिलेंगे दर्जन भर विभाग

नीतीश समझते हैं, 2025 को किसने देखा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend