ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भूपेंद्र पटेल गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में लिए शपथ,16 मंत्रियों ने भी ली शपथ

UB India News by UB India News
December 14, 2022
in खास खबर, गुजरात
0
भूपेंद्र पटेल गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में लिए शपथ,16 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचाया। चलते समय उन्होंने पूर्व CM विजय रूपाणी से बात की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के CM भी मौजूद थे। 200 संत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बने।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

भूपेंद्र की कैबिनेट में हार्दिक को जगह नहीं
गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनने वाले पटेल पाटीदार समुदाय से इकलौते नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे हैं। उन्हें 15 महीने पहले विजय रुपाणी की जगह गुजरात की जिम्मेदारी दी गई थी। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में हार्दिक पटेल को जगह नहीं मिली। हालांकि पटेल ने सुबह कहा था कि पार्टी डिसाइड करेगी कि वे कैबिनेट में रहूंगा या नहीं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे उसका निर्वहन करेंगे।

शाह, योगी समेत कई BJP शासित राज्यों के CM रहे मौजूद
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ ही केंद्रीय मंत्री और उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए जहां पार्टी सत्ता में है। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शामिल थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रामदास आठवले और सर्बानंद सोनोवाल ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।

मोदी शपथ के एक दिन पहले भी अहमदाबाद पहुंचे
चुनाव से पहले गुजरात में लगातार सभाएं करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटेल की शपथ से एक दिन पहले अहमदाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने रोड शो किया। देर रात होने के बावजूद लोग मोदी के स्वागत में खड़े नजर आए। मोदी ने भी अपनी कार की रफ्तार धीमी करके लोगों का अभिवादन किया।

गुजरात में भाजपा का 156 सीटें जीतने का नया रिकॉर्ड
गुजरात में भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी टीम के साथ शपथ के बाद एक्शन में आ गए हैं। आज शाम 5 बजे ही भूपेंद्र पटेल कैबिनेट की पहली बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बता दें कि जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए सरकार कमेटी पहले ही बना चुकी है और सिफारिशों के आधार पर काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेंद्र पटेल की शपथ के बाद ट्वीट करके भी उन्हें बधाई दी। पीएम ने भूपेंद्र पटेल के साथ शपथ लेने वाले 16 मंत्रियों को भी बधाई दी। मोदी ने लिखा, ‘भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाला मंत्रिपरिषद इस पश्चिमी प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
51 की उम्र में फिर पिता बने मनोज तिवारी, बेटी को कहा मां सरस्वती का रूप

51 की उम्र में फिर पिता बने मनोज तिवारी, बेटी को कहा मां सरस्वती का रूप

तेलुगु प्रोडक्शन कंपनी मैथ्री के कई ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend